बिहार में एक महीने पहले ही कोविड टीकाकरण का लक्ष्‍य पूरा, अब नए टारगेट के साथ जुटा स्‍वास्‍थ्‍य विभाग

Bihar Coronavirus Vaccination Update 31 दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान में अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कई बार विशेष टीकाकरण के अभियान चलाए। विशेष अभियान में एक दिन के अंदर 11 लाख से लेकर 33 लाख लोगों को एक दिन के अंदर वैक्सीनेट किया गया।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Sat, 20 Nov 2021 08:48 AM (IST) Updated:Sat, 20 Nov 2021 08:48 AM (IST)
बिहार में एक महीने पहले ही कोविड टीकाकरण का लक्ष्‍य पूरा, अब नए टारगेट के साथ जुटा स्‍वास्‍थ्‍य विभाग
बिहार ने कोविड टीकाकरण में हासिल किया लक्ष्‍य। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, राज्य ब्यूरो। Bihar Coronavirus Vaccination News: 140 दिन की मियाद में ही बिहार ने मुख्यमंत्री के आदेश के अनुरूप छह करोड़ लोगों को कोविड वैक्सीन देने का लक्ष्य हासिल कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग की रणनीति और स्वास्थ्य कर्मियों, डाक्टरों के साथ वैक्सीनेटर की मदद से 32 दिन पहले ही यह लक्ष्य हासिल कर लिया गया। शुरुआती दौर में टीकाकरण की रफ्तार काफी धीमी थी। 16 जनवरी से 20 जून के एक करोड़ लोगों का ही टीकाकरण किया गया था। जिसके बाद 21 जून को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग को छह महीने में छह करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य दिया था।

आदेश के बाद विभाग ने जिलावार अतिरिक्त टीका केंद्र बनाए, करीब 15 हजार से अधिक अतिरिक्त स्वास्थ्य कर्मियों को केंद्रों पर तैनात किया और  छह महीने में छह करोड़ टीके का महाभियान शुरू हुआ। स्वास्थ्य विभाग ने आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया कि विभाग ने करीब 32 दिन पहले ही छह करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य हासिल कर लिया है। राज्य में अब तक 7.41 करोड़ लोगों का हो चुका है टीकाकरण

5.21 करोड़ को पहली, जबकि 2. 20 को लग चुकी है दोनों डोज

बता दें कि 31 दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान में अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कई बार विशेष टीकाकरण के अभियान चलाए। विशेष अभियान में एक दिन के अंदर 11 लाख से लेकर 33 लाख लोगों को एक दिन के अंदर वैक्सीनेट किया गया। विभाग के अनुसार राज्य में अब तक 7.41 करोड़ लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। 5.21 करोड़ लोगों ने अब तक वैक्सीन की पहली डोज ली है। दूसरी डोज लेने वालों की संख्या भी 2.20 करोड़ के पार हो गई है।

एक नजर में टीकाकरण  टीकाकरण कुल - 7,41,84,471 पहली डोज कुल - 5,21,25,825 दूसरी डोज कुल - 2,20,58,646 पुरुष टीकाकरण - 3,68,50,257 महिला टीकाकरण -3,73,17,160 कोविडशील्ड लेने वाले - 6,65,94,911 कोवैक्सीन लेने वाले   - 75,79,178

आयुवार टीकाकरण 60 वर्ष से अधिक - 1,24,68,096 45-60 वर्ष वाले  - 1,66,96,255 18-45 वर्ष वाले  - 4,50,20,120

chat bot
आपका साथी