Bihar police SI Result: बिहार पुलिस दारोगा भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, देखने के लिए करिए क्लिक

Bihar police SI Result बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने सब इंस्‍पेक्‍टर परिचारी एवं कारा सहायक अधीक्षक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। प्रारंभिक एवं मुख्‍य लिखित परीक्षा के बाद फिजिकल टेस्‍ट के बाद रिजल्‍ट जारी किया गया है। 2019 में इसकी रिक्तियां आई थीं।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 12:22 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 01:24 PM (IST)
Bihar police SI Result:  बिहार पुलिस दारोगा भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, देखने के लिए करिए क्लिक
दारोगा भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित। प्रतीकात्‍मक फोटो

पटना, ऑनलाइन डेस्‍क। Bihar Police SI Result बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने दारोगा (अवर निरीक्षक), परिचारी एवं  सहायक अधीक्षक (कारा) के पदों पर नियुक्ति के लिए रिजल्‍ट प्रकाशित कर दिया है। इस रिजल्ट के माध्‍यम से दारोगा (Sub Inspector) के 2062, सार्जेंट के 215 तथा सहायक अधीक्षक (कारा) के 125 पदों के लिए चयन किया गया है। इन पदों रिक्तियों का प्रकाशन साल 2019 में हुआ था।

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने यह रिजल्‍ट अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया है। वेबसाइट खोलने के लिए आप कोष्‍ठक में दिए लिंक (@bpssc.bih.nic.in) पर क्लिक कर आयोग के होमपेज पर जा सकते हैं। वहां रिजल्‍ट के नोटिस को क्लिक करने पर पूरा रिजल्‍ट खुल जाएगा। आज चाहें तो नीचे दिए लिं‍क पर क्लिक कर सीधे पूरा रिजल्‍ट देख सकते हैं।

रिजल्‍ट देखने के लिए यहां करें क्लिक

दारोगा पद के लिए 1307 पुरुष व 755 महिलाएं चयनित 

मेरिट लिस्‍ट के आधार पर अंतिम रूप से  2062 का चयन किया गया। इनमें सामान्‍य वर्ग के 524 पुरुष एवं 288 महिला,  EWS में 136 पुरुष एवं 62 महिला, BC श्रेणी में 154 पुरुष एवं 82 महिला तथा EBC में 233 पुरुष एवं 129 महिला का चयन अंतिम रूप से किया गया। वहीं SC में 206 पुरुष एवं 124 महिला, ST में 14 पुरुष एवं सात महिलाएं चयनित की गईं। कुल मिलाकर 1307 पुरुष एवं 755 महिला अ‍भ्‍यर्थियों का चयन दारोगा पद के लिए किया गया है। 

सार्जेंट पद पर 215 का हुआ चयन 

प्रारक्ष अवर निरीक्षक (Sergeant) के पद पर 137 पुरुष एवं 78 महिला अभ्‍यर्थियों का चयन किया गया। इनमें सामान्‍य कोटि के 52 पुरुष एवं 26 महिला अभ्‍यर्थी शामिल हैं। वहीं EWS में 15 पुरुष व पांच महिला, BC में 17 पुरुष एवं नौ महिला, EBC में 26 पुरुष एवं 14 महिला, SC में 25 पुरुष एवं 13 महिला तथा एसटी कैटेगरी में एक पुरुष एवं दो महिलाओं को सार्जेंट पद के लिए चुना गया है।   

सहायक कारा अधीक्षक पद पर 125 चयनित 

जारी परिणाम के अनुसार सहायक अधीक्षक (कारा) के पद पर कुल 125 अभ्‍यर्थ‍ियों को सफलता मिली है। जेनेरल कैटेगरी में 33 पुरुष एवं 17 महिला, ईडब्‍ल्‍यूएस में आठ पुरुष एवं चार महिला, बीसी में नौ पुरुष एवं पांच महिला अभ्यर्थि‍यों को अंतिम रूप से च‍यनित किया गया है। इनके अतिरिक्‍त EBC में 14 पुरुष एवं आठ महिलाएं, SC में 12 पुरुष एवं सात महिलाएं तथा  ST श्रेणी में एक पुरुष ने सफलता हासिल की है।  

ये था सभी वर्गों के लिए कटआफ (Cut Off) 

सामान्‍य वर्ग के पुरुषों के लिए कटअफ 150 (75%) व महिलाओं के लिए 137.6 (68.8%) फीसद था। वहीं EWS श्रेणी के पुरुषों के लिए कट आफ 145 (72.5%) व महिलाओं के लिए 130.8 (65.4%) था। बीसी में यह क्रमश: 145.6 (72.8%) व 127.6 (63.8%), EBC के लिए 143.2 (71.6%) एवं 118.6(59.3%) था। एससी (SC) के लिए कट आफ 134.0 (67%) एवं 107.6 (53.8%), एसटी (ST) के लिए 140.6 (70.3) एवं 116.8 (58.4%) था। वहीं BC महिलाओं के लिए यह 127.4 (63.7%) था। स्‍वतंत्रता सेनानी के पाल्‍यों के लिए यह सीमा 132.2 (66.1) एवं 129.6 (64.8%) था। 

चयनित अभ्‍यर्थ‍ियों का चयनपत्र आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। इसके संबंध में अलग से सूचना भी  वेबसाइट पर दी जाएगी।

 2019 में जारी की गई थी रिक्तियां 

बिहार सरकार के गृह विभाग (आरक्षी) शाखा की ओर से 2019 में  पुलिस अवर निरीक्षक (Police Sub Inspector), प्रारक्ष अवर निरीक्षक (Sergeant) एवं बिहार सरकार कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय, गृह विभाग (कारा) के अंतर्गत सहायक अधीक्षक कारा (Assistanst Superintendent Jail) (Direct Recruitment), सहायक अधीक्षक कारा (भूतपूर्व सैनिक) के रिक्‍त पदों के लिए संयुक्‍त प्रतियोगिता परीक्षा की घोषणा की गई थी। 

22 दिसंबर 2019 को हुई प्रारंभिक लिखित परीक्षा

आयोग ने 22 दिसंबर 2019 को दो पालियों में लिखित परीक्षा ली थी। इसमें 5 लाख 85 हजार 829 अभ्‍यर्थ‍ियों ने हिस्‍सा लिया था। इस परीक्षा में 50 हजार 72 अभ्‍यर्थी सफल घोषित किए गए। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्‍यर्थ‍ियों की 29 नवंबर 2020 को संयुक्‍त मुख्‍य परीक्षा हुई।  इसका परिणाम इसी वर्ष 16 जनवरी 2021 को जारी किया गया। इस परीक्षा में 15231 परीक्षार्थी उत्‍तीर्ण हुए। वहीं भूतपूर्व सैनिक की कोटि में 453 ने सफलता पाई। उनमें से सत्‍यापन एवं कारा सहायक अधीक्षक के पद पर चयन के बाद 357 शेष रह गए।  शारीरिक जांच परीक्षा (PET) 22 मार्च 2021 से 12 अप्रैल 2021 तक शहीद राजेंद्र प्रसाद सिंह राजकीय उच्‍च माध्‍यमिक विद्यालय गर्दनीबाग में हुई। 

chat bot
आपका साथी