BPSC से 38 कला संस्कृति पदाधिकारियों की होगी बहाली, सचिवालय की दौड़ लगाने से भी मिलेगा छुटकारा

बिहार के कलाकारों के लिए अच्छी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के जरिए सूबे में 38 कला संस्कृति पदाधिकारियों की बहाली की जाएगी। सरकार ऐसी व्यवस्था कर रही है जिससे कलाकारों को बार बार मुख्यालय की दौड़ भी नहीं लगानी पड़ेगी।

By Rahul KumarEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 06:02 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 06:02 PM (IST)
BPSC से 38 कला संस्कृति पदाधिकारियों की होगी बहाली, सचिवालय की दौड़ लगाने से भी मिलेगा छुटकारा
बीपीएससी के जरिए 38 कला संस्कृति पदाधिकारियों की होगी बहाली। जागरण आर्काइव

 राज्य ब्यूरो, पटना । Bihar News  राज्य के कलाकारों को अब हर छोटी बात के लिए मुख्यालय की दौड़ नहीं लगानी होगी। खेल और सांस्कृतिक आयोजनों से जुड़ा काम व जानकारी अब वह जिले में ही निबटा सकेंगे। इसके लिए कला, संस्कृति एवं युवा विभाग हर जिले में विभाग से जुड़े काम के लिए विशेष अफसर की नियुक्ति करने वाला है। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के जरिए 38 कला संस्कृति पदाधिकारियों (38 Art Culture Officers) की बहाली की जाएगी। जब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं होती है, तब तक जिले में डीएम के स्तर से ही एक नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। 

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, अभी तक कलाकारों को राशि भुगतान से लेकर छोटी-मोटी चीजों के लिए सचिवालय की दौड़ लगानी पड़ती थी। इसमें समय और संसाधन दोनों खर्च होते थे। जिलों में विशेष पदाधिकारी होने से इस समस्या का काफी हद तक निदान हो जाएगा। फिलहाल अधिसंख्या जिलों में डीएम के स्तर से एक-एक नोडल पदाधिकारी मिले हुए हैं। इनके पास ही जिले में होने वाले खेल आयोजनों से लेकर सांस्कृतिक आयोजनों तक से जुड़े काम की जिम्मेदारी होती है। प्रतियोगिता या आयोजन के लिए जिले के कलाकारों व खिलाडिय़ों का चयन व सूची बनाने में भी इनकी मदद ली जा रही है। जल्द ही स्थायी रूप से विभाग को विशेष पदाधिकारी मिल जाएंगे, जिससे काम और आसान हो जाएगा।   38 कला संस्कृति पदाधिकारियों की होगी बहाली,   अभी डीएम की अनुशंसा पर मिले हैं नोडल पदाधिकारी

बकाया राशि का हो रहा भुगतान

जानकारी के मुताबिक कला, संस्कृति एवं युवा विभाग में कई सांस्कृतिक आयोजनों में कलाकारों का भुगतान रुका हुआ था। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, अब जिलास्तरीय आयोजन पर डीएम की अनुशंसा मिलते ही राशि का भुगतान कर दिया जा रहा है। यही कारण है कि पिछले दो माह में तेजी से कलाकारों के बकाया राशि का भुगतान किया गया है।

chat bot
आपका साथी