Bihar News: बिहार सरकार चलाएगी एक अधूरा, दूसरा पूरा अभियान; जानें क्‍या है इसका मकसद

Bihar News बिहार की सरकार ने एक अधूरा-दूसरा परिवार अभियान शुरू किया है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्‍वास्‍थ्‍य विभाग विशेष इंतजाम करने में जुटा है। जानें क्‍या है राज्‍य सरकार के इस अनोखे अभियान का मकसद

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Fri, 08 Oct 2021 07:31 AM (IST) Updated:Fri, 08 Oct 2021 07:31 AM (IST)
Bihar News: बिहार सरकार चलाएगी एक अधूरा, दूसरा पूरा अभियान; जानें क्‍या है इसका मकसद
बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार। फाइल फोटो

पटना, राज्य ब्यूरो। Bihar Coronavirus Vaccination News: बिहार में कोविड टीकाकरण अभियान के तहत प्रदेश के अधिक से अधिक नागरिकों को वैक्सीन की दूसरी डोज देने का अभियान चलेगा। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के एक निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग वैक्सीन की दूसरी डोज का अभियान चलाने की योजना को अंतिम रूप दे रहा है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बिहार में 10 महीने में निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध करीब 81 फीसद लोगों का टीकाकरण किया है। लक्ष्य 7.22 करोड़ का है, जबकि 5.94 करोड़ लोगों को अब तक टीके दिए जा चुके हैं। इनमें सर्वाधिक लोग वैसे हैं, जिन्होंने अब तक वैक्सीन की एक डोज ली है। विभाग के अनुसार राज्य में अब तक करीब 4.63 करोड़ लोगों को वैक्सीन की एक डोज दी गई है। दूसरी डोज लेने वालों की संख्या 1.31 करोड़ ही है।

विभाग ने तय दूसरे टीके के लिए एक अधूरा, दूसरा पूरा अभियान चलाने की योजना बनाई है। अभियान के तहत महीने में कम से कम 15 दिन अधिकांश केंद्रों पर लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। दूसरी डोज का अभियान जिन दिनों चलेगा राज्य में अतिरिक्त केंद्र सक्रिय किए जाएंगे साथ ही अतिरिक्त स्वास्थ्य कर्मी और वैक्सीन के डोज सेंटर के मुहैया कराए जाएंगे। लोगों तक दूसरी डोज देने के  अभियान की जानकारी पहुंचाने के लिए इंटरनेट मीडिया का सहयोग लिया जाएगा साथ ही माइकिंग की भी व्यवस्था रहेगी, ताकि अधिक से अधिक लोग केंद्रों पर आकर वैक्सीन की दूसरी डोज ले। प्रदेश में अब तक 5.94 करोड़ लोगों का हो चुका है टीकाकरण अब तक 4.63 करोड़ का एक और 1.31 करोड़ को दोनों टीके

प्रदेश से कोराना के चार नए मरीज मिले हैं। नए मरीजों में दो भागलपुर, जबकि दो पटना जिले से मिले हैं। दूसरी ओर राज्य में गुरुवार को 1.47 लाख लोगों को कोविड के टीके दिए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार बुधवार से गुरुवार के बीच राज्य में कुल 135288 कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें चार रिपोर्ट पाजिटिव आई हैं। बीते 24 घंटे के अंदर पूर्व से कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति स्वस्थ भी हुआ है। अब यहां कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 31 रह गई है।

रात साढ़े नौ बजे कोविन पोर्टल से लिए गए आंकड़ों के मुताबिक बिहार में आज टीकाकरण के लिए राज्य में 4077 केंद्र सक्रिय किए गए थे। जहां कुल 147394 लोगों का टीकाकरण किया गया। अकेले पटना जिले में 16179 लोगों को कोविड टीके दिए गए। प्रदेश में अब तक 59460915 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। 46311948 को वैक्सीन की पहली और 13148967 को दोनों डोज दी जा चुकी है।  

chat bot
आपका साथी