Bihar Flood: बेडरूम में एक-एक कर निकलने लगे चार दर्जन कोबरा सांप, घटना जान कर सिहर जाएंगे आप

Bihar Flood बिहार के एक गांव की यह घटना आपको सिहरा देगी। वहां बेडरूम में एक-एक कर चार दर्जन कोबरा सांप निकलने से दहशत का माहौल बन गया। पूरी घटना जानिए इस खबर में।

By Amit AlokEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 07:53 AM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 10:43 PM (IST)
Bihar Flood: बेडरूम में एक-एक कर निकलने लगे चार दर्जन कोबरा सांप, घटना जान कर सिहर जाएंगे आप
Bihar Flood: बेडरूम में एक-एक कर निकलने लगे चार दर्जन कोबरा सांप, घटना जान कर सिहर जाएंगे आप

पटना, जेएनएन। Bihar Flood News: बिहार में बाढ़ व बारिश का एक आफ्टर इफेक्‍ट यह भी है। बाहर खुले में पानी भर जाने के कारण ज‍हरीले सांप घरों में शरण लेने लगे हैं। हाल के दिनों में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। इसी कड़ी में  ताजा घटना है पूर्वी चंपारण के तेतरिया की। वहां एक ग्रामीण के बेड रूम से एक-एक कर चार दर्जन कोबरा सांप निेकलने पर दहशत का माहौल बन गया। इसके पहले पश्चिम चंपारण में भी एक घर में 50 से अधिक जहरीले सांप मिले थे। दरभंगा में भी एक पुलिस थाना में बाढ़ के पानी के बीच घूमते सांप का वीडियो वायरल हो गया था।

सांप को देख बेड रूम से जान बचाकर भागा परिवार

पूर्वी चंपारण के तेतरिया के पुनास लहलादपुर पंचायत के रहने वाले रघुवंश पंडित के घर में एक बड़ा कोबरा सांप मिला। सांप उनके बेडरूम में कुंडली मारकर बैठा था। सांप को देखकर बेड रूम से पूरा परिवार जान बचाकर भागा। गांव के लोगों के साथ मिलकर रघुवंश ने उसे मार डाला।

एक-एक कर निकले चार दर्जन सांप, सबों को मार डाला

इसके बाद बेड रूम की दीवार में बने एक छेद से एक-एक कर करीब चार दर्जन छोटे-बड़े कोबरा सांप निकले। ग्रामीणों ने उन्‍हें भी एक-एक कर मार डाला।

घटना के बाद दहशत में घरवाले, जाएं तो कहां जाएं

घटना के बाद घरवाले दहशत में आ गए हैं। रघुवंश पंडित कहते हैं कि घर में और सांपों के होने की आशंका के कारण वे फिलहाल वहां रहना नहीं चाहते, लेकिन जाएं तो कहां जाएं।

पहले भी हो चुकीं ऐसी कई घटनाएं, डालते हैं नजर

इसके कुछ दिनों पहले ही पश्चिम चंपारण जिले के गौनाहा थाना अंतर्गत बसवरीया गांव के इंदल गुरो के घर से भी करीब 50 कोबरा सांप मिले थे। यहां भी पहले एक सांप निकला, फिर एक-एक की 50 सांप निकले। यहां भी ग्रामीणों ने सभी सांपों को मार डाला। पश्चिम चंपारण जिला मुख्‍यालय बेतिया के नगर परिषद क्षेत्र स्थित झिलिया मोहल्ले में भी एक घर से एक दर्जन सांप मिले थे। इसके पहले दरभंगा के एक थाने में घुस बाड़ के पानी के बीच सांपों को घूमते देखा गया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया था।

प्रशासन को दी गई सांपों के मारे जाने की जानकारी

बहरहाल पूर्वी चंपारण के तेतरिया की घटना की जानकारी पूरे इलाके में जंगल की आग की तीह फैल गई है। घटना से एक तरफ लोग दहशेत में हैं तो कोबरा सांपों को मारने को गैरकानूनी भी बताया जा रहा है। घटना की जानकारी प्रशासन को दे दी गई है।

chat bot
आपका साथी