Bihar Flood Alert: बिहार में कम नहीं हो रहा बाढ़ का खतरा, गंगा, सोन व पुनपुन के जलस्तर में वृद्धि जारी
जलस्तर में वृद्धि के बावजूद अभी सभी नदियों खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। हालांकि वृद्धि इसी तरह जारी रही तो ये जलस्तर कभी भी खतरे के निशान को पार कर सकता है। इसको लेकर तटीय क्षेत्र के लोग सशंकित हैं।
पटना, जागरण संवाददाता। पटना में गंगा, सोन और पुनपुन नदी के जलस्तर में बीते 24 घंटे के दौरान मामूली वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि सभी नदियों का जलस्तर मंगलवार को खतरे के निशान से औसतन दो मीटर नीचे रहा। बक्सर में गंगा खतरे के निशान से करीब आठ मीटर नीचे है। सोन नद कोइलवर में खतरे के निशान से करीब पांच मीटर और गंगा का जलस्तर दीघा में ढ़ाई मीटर से अधिक नीचे है।
पटना में नदियों का जलस्तर मीटर में
नदी - स्थान खतरे का निशान 22 जून 21 जून
गंगा - दीघा घाट 50.45 47.81 47.74 गांधी घाट 48.60 47.19 47.14 फतुहा 47.40 44.76 44.55 हाथीदह 41.46 40.21 40.10 पुनपुन घाट 51.20 50.2 49.80 श्रीपालपुर 50.60 49.80 49.56 गौरीचक 49.50 48.81 48.52 फतुहा 47.40 44.66 44.45सोन
गंगा स्नान करनेवालों की परेशानी बढ़ी
लगातार बारिश होने के कारण गंगा के जलस्तर में तेजी से वृद्धि जारी है। कंगन घाट की दस सीढ़ियां गंगा में डूब गई हैं। ऐसे में गंगा स्नान करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ते जलस्तर के कारण घाट पर कटाव होने से पानी के अंदर खतरनाक गड्ढे बन गए हैं। गंगा तट पर दलदल के कारण लोगों की परेशानी बढ़ी है। लगातार बढ़ते जलस्तर से गंगा किनारे निचले क्षेत्र में बसे लोग भयभीत हैं। घाट पर रहने वाले लोगों ने बताया कि जलस्तर और बढ़ने पर वे सुरक्षित क्षेत्र में चले जाएंगे।