बिहार: फेसबुक पर प्‍यार हुआ, वैलेंटाइन डे पर मिले, तीन महीने में शादी और एक दिन के झगड़े में हुआ दुखद अंत

हर प्‍यार की अंत में हैप्‍पी एंडिंग नहीं होती। यदि प्‍यार में समझदारी की कमी है तो कभी-कभी ऐसे दुखद अंत पर हर कोई अवाक रह जाता है। आरा के एक लड़के ने फेसबुक फ्रेंड से तीन महीना पहले शादी की। फिर उठाया ऐसा खौफनाक कदम।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 10:54 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 10:59 AM (IST)
बिहार: फेसबुक पर प्‍यार हुआ, वैलेंटाइन डे पर मिले, तीन महीने में शादी और एक दिन के झगड़े में हुआ दुखद अंत
फेसबुक पर प्‍यार के बाद तीन माह में ही दुखद अंत, सांकेतिक तस्‍वीर ।

आरा, जागरण संवाददाता। हर प्‍यार का अंत में 'हैप्‍पी एंडिंग' नहीं होता। यदि प्‍यार में समझदारी की कमी है तो कभी-कभी ऐसे दुखद अंत पर हर कोई अवाक रह जाता है। औरंगाबाद के एक लड़के ने फेसबुक फ्रेंड से तीन महीना पहले शादी की। लड़का आरा में काम करता था। एक दिन झगड़ा करने के बाद उसने रूठकर ऐसा खौफनाक कदम उठाया जिसने देखा दंग रह गया।

चैटिंग से शुरू थी बात  फिर हो गई मोहब्बत

25 वर्षीय रवि राज उर्फ बिट्टू औरंगाबाद जिला के रफीगंज थाना क्षेत्र के रफीगंज गांव निवासी गोपाल प्रसाद गुप्ता का पुत्र था । वह आरा में एसआई एसके सिन्हा का निजी गाड़ी चलाता था। उसकी पत्नी पुष्पा कुमारी ने बताया कि उन दोनों के बीच फेसबुक के जरिए संपर्क हुआ और बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। देखते ही देखते बातचीत मोहब्बत में बदल गई।इसके बाद दोनों पहली बार 28 जनवरी को पटना में मिले और प्यार सिलसिला शुरू हो गया।इसके बाद14 फरवरी वैलेंटाइन डे के दिन दूसरी बार दोनों एक दूसरे से मिले। इसके बाद दोनों के बीच मिलने-जुलने का सिलसिला चलता रहा। एक महीने बाद दोनों ने 14 मार्च को फतुहा के बैकेट कुंड मंदिर में भगवान को साक्षी मानकर शादी कर ली।

दंपती के बीच हुआ था झगड़ा

इसके बाद दोनों पटना सिटी में ही किराए का मकान लेकर रहने लगे। दोनों के बीच दो महीने तक सब कुछ ठीक चला। इस बीच बुधवार की सुबह दोनों के बीच मामूली बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद गुस्से में वह आरा चला आया। शनिवार की सुबह पत्नी एवं परिजनों को फोन से यह सूचना मिली कि उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और शव को दाह संस्कार के लिए वापस गांव ले गए। देखते ही देखते फेसबुक के प्यार की कहानी महज तीन महीने के अंदर  ही खत्म हो गई।

खुदकुशी का कारण स्‍पष्‍ट नहीं

हालांकि ,मृतक ने खुदकुशी क्योंकि इसका कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है। बरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाइयों में बड़ा था।मृतक के परिवार में मां मुन्नी देवी, पत्नी पुष्पा कुमारी,एक भाई विक्की कुमार एवं एक बहन सोनाक्षी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद मृतक की मां मुन्नी देवी,पत्नी पुष्पा कुमारी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। 

chat bot
आपका साथी