Bihar Election 2020: राजद ने दिया उपेंद्र कुशवाहा को दिया बड़ा झटका, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को किया अपने पाले में

Bihar Election 2020 रालोसपा के प्रदेश अध्‍यक्ष भूदेव चौधरी को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने खुद भूदेव चौधरी को राजद की सदस्यता दी। राजद के प्रदेश अध्‍यक्ष जगदानंद सिंह भी मौजूद रहे। दिल्‍ली से लौटे कुशवाहा ने कहा दो दिनों में स्‍टैंड करेंगे क्लियर।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 06:26 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 07:46 PM (IST)
Bihar Election 2020: राजद ने दिया  उपेंद्र कुशवाहा को दिया बड़ा झटका, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को किया अपने पाले में
राजद नेता तेजस्‍वी यादव और रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ।

पटना, राज्य ब्यूरो। Bihar Election 2020: महागठबंधन (Grand Alliance)  में तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav )  के नेतृत्व को नकार कर वहां से निकले रालोसपा (RLSP) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha)  को राजद (RJD)  ने 28 सितंबर, सोमवार को जोरदार झटका दिया। उपेंद्र की पार्टी रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी को राजद ने अपने पाले में ले लिया है। नेता प्रतिपक्ष खुद तेजस्वी यादव ने रालोसपा के प्रदेश अध्‍यक्ष भूदेव चौधरी को राजद में शामिल करा लिया। यह उस समय हुआ जब उपेंद्र कुशवाहा नए सिरे अपने ठिकाने को ले मंथन कर रहे हैैं।  राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP)  महागठबंधन (Grand Alliance)  से अलग हो गई है। वर्तमान में उपेंद्र कुशवाहा दिल्‍ली में एनडीए के साथ गठबंधन की राह तलाश रहे हैं। इधर, आज ही बिहार में बने तीसरे मोर्चे  में भी उनके शामिल होने की चर्चा जोरो पर है।

भूदेव चौधरी को रालोसपा ने पिछले वर्ष 2019 के अक्टूबर में ही पार्टी की प्रदेश इकाई की कमान सौंपी थी। तेजस्वी ने भूदेव चौधरी को अपने आवास पर राजद के प्रदेश अध्‍यक्ष जगदानंद सिंह की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता दिलायी।

एनडीए में शामिल होने की बात को अफवाह करार दिया

उपेंद्र कुशवाहा सोमवार को दिल्ली से पटना लौट आए। उन्होंने पार्टी के प्रमुख साथियों के साथ चुनाव अभियान पर चर्चा की। उन्होंने राजग के साथ जाने के सवाल पर कहा कि यह सब पोर्टल मीडिया का खेल है जो किसी को कहीं भी शामिल करा देता है। उनका राजग के साथ जाने का कोई इरादा नहीं है। वैसे दो दिनों के अंदर हम अपना स्टैंड क्लियर करेंगे।

भूदेव की राजद में जाने से कोई फर्क नहीं

उपेंद्र कुशवाहा ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी के राजद में जाने की कवायद पहले से जारी थी। वैसे भी चुनाव के समय में हर दल में ऐसे  नेता होते हैं जो अपने लिए ठौर-ठिकाना ढूंढते रहते हैं। भूदेव चौधरी के रालोसपा छोडऩे से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। कांग्रेस द्वारा रालोसपा को महागठबंधन में बनाए रखने के प्रयास पर कुशवाहा ने कहा कि हमारी पार्टी विपक्षी एकजुटता की प्रबल पक्षधर है।

तेजस्‍वी के नेतृत्‍व को नकार अलग हुए थे उपेंद्र कुशवाहा

 पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha)  ने 24 सितंबर (गुरुवार) को कहा था कि अगर राजद अपने नेतृत्व को बदल देता है तो हमारी पार्टी महागठबंधन में शामिल हो जाएगी। हम अपने लोगों को महागठबंधन में शामिल होने के लिए मना लेंगे। वे पार्टी पदाधिकारियों की आपात बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में उन्हें गठबंधन (alliance)  के जरिए या स्वतंत्र रूप (independent) से चुनाव लड़ने के बारे में फैसला लेने के लिए अधिकृत कर दिया गया था।

राजद का मौजूदा नेतृत्‍व नीतीश के सामने नहीं टिक पाएगा

बता दें कि कुशवाहा ने कहा था कि महागठबंधन में सीटों की संख्या (seat sharing) का मामला नहीं है। हम सीटों की संख्या पर समझौता कर सकते हैं। राज्य की जनता बदलाव चाहती है,लेकिन जनता की यह भी राय है कि वैकल्पिक नेतृत्व ऐसा हो जो नीतीश कुमार के सामने टिक सके। हम पहले भी कह चुके हैं कि राजद का मौजूदा नेतृत्व (तेजस्वी यादव) नीतीश कुमार के सामने नहीं टिक पाएगा।

chat bot
आपका साथी