Bihar Crime: बेगूसराय में युवक ने खुद को मारी गोली, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Bihar Crime बिहार के बेगूसराय में युवक ने खुद को गोली मार ली है। जानकारी के मुताबिक किसी से हुए विवाद के बाद वो काफी परेशान था। जिसके बाद उसने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया। पुलिस मौत की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है।

By Rahul KumarEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 11:25 AM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 11:25 AM (IST)
Bihar Crime: बेगूसराय में युवक ने खुद को मारी गोली, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
बेगूसराय में युवक ने खुद को मारी गोली। सांकेतिक तस्वीर

जागरण संवाददाता, बेगूसराय। जिले में बुधवार को युवक ने खुद को गोली मार ली। इस घटना के बाद इलाके के लोग सन्न हैं। खबर के मुताबिक बेगूसराय के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित चतुर्भुज विशनपुर वार्ड संख्या 37 में युवक ने खुद को गोली मार खुदकुशी कर ली। युवक की मौत के बाद जहां स्वजनों में कोहराम मचा है, वहीं मौके पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर ये पता करने में जुटी है कि आखिर युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया। मृतक की पहचान वार्ड 37 निवासी रंजन सिंह के 21 वर्षीय पुत्र हिमांशु शेखर उर्फ मुरारी  के रूप में हुई है।

विवाद की वजह से था परेशान

स्वजनों से मिली जानकारी की मानें तो मंगलवार को उसका किसी से विवाद हुआ था। जिसके बाद से ही युवक काफी तनाव में था। युवक को तनाव और परेशान देखकर स्वजनों ने उसे बहुत समझाने की कोशिश की लेकिन  उसके बाद भी उसने किसी की नहीं मानी और बुधवार की अलसुबह अपने घर मे ही खुद को गोली मार ली। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजीव लाल ने बताया कि मृतक आपराधिक चरित्र का युवक था। पुलिस का कहना है कि पहले कई मामलों में मृत युवक चार बार जेल भी चुका है। फिलहाल पुलिस स्वजनों और ग्रामीणों से पूछताछ के आधार पर विवाद के कारणों की पड़ताल और खुदकुशी में प्रयुक्त हथियार बरामदगी के प्रयास में लगी है।

आपराधिक चरित्र का था युवक

गौरतलब है कि कि छह दिन पूर्व मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ही वासुदेवपुर चांदपुरा में एक प्रेमी ने एकतरफा प्यार में विफल होने पर प्रेमिका के घर के पास ही खुद को गोली मार खुदकुशी कर ली थी। इस मामल में भी पुलिस  प्रयुक्त हथियार को बरामद नहीं कर सकी है। हथियार बरामद नहीं होने के वजह से अब पुलिस प्रेमिका और उसके घर वालों की भी संदेह की निगाह से देख रही है। अब देखना है कि दोनों मामलों को बेगूसराय पुलिस कब तक सुलझा पाती है। 

chat bot
आपका साथी