Bihar Crime: जहानाबाद में जमीनी विवाद को लेकर युवक की हत्या, तफ्तीश में जुटी पुलिस

Bihar Crime बिहार के जहानाबाद में अपराधियों ने पुलिस वालों को चुनौती दी है। बदमाशों ने जमीनी विवाद को लेकर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

By Rahul KumarEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 05:14 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 05:14 PM (IST)
Bihar Crime: जहानाबाद में जमीनी विवाद को लेकर युवक की हत्या, तफ्तीश में जुटी पुलिस
जहानाबाद में युवक की गोली मारकर हत्या। सांकेतिक तस्वीर

मखदुमपुर(जहानाबाद), जागरण संवाददाता।Bihar Crime जहानाबाद में अपराधियों ने वर्दीवालों को फिर से चुनौती दी है। बदमाशों ने जिले में मर्डर की वारदात को अंजाम दिया है। खबर के मुताबिक जिले थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में बुधवार की देर शाम जमीनी विवाद को लेकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक मखदुमपुर डीह निवासी मो. फहीम शेख 32वर्ष  का बताया गया है।इस सिलसिले में मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर महमदपुर गांव के ही कमरूदीन मियां समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। 

दुकान के पास मारी गोली

घटना के संबंध में बताया गया है कि मृतक तथा कमरुद्दीन मियां के बीच जमीनी को लेकर काफी दिन से विवाद चल रहा था। मृतक मो. फहीम शेख महमदपुर गांव में किराना की दुकान चलाता है। बुधवार को वह देर शाम तकरीबन नौ बजे दुकान बंद कर घर लौट रहा था। बताया जाता है कि पहले से घात लगाए आरोपियों ने दुकान के समीप ही मो. फहीम शेख महमदपुर गोली मार दी। गोली मारने के बाद आरोपी फरार हो गए। गोली लगने के वजह से मो. फहीम शेख महमदपुर की मौक पर ही मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर इलाके में सनसनी फैल गई। दुकान के आसपास के लोगों ने मो. फहीम शेख महमदपुर के स्वजनों को इस घटना की सूचना दी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। 

आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

ग्रामीणों ने मर्डर की सूचना थाने को भी दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेजा। थानाध्यक्ष रंजय कुमार ने बताया कि मृतक की हत्या जमीनी विवाद के कारण ही हुई है। उन्होंने बताया कि सभी आरोपित फरार हो गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी प्रारंभ कर दी गई है और जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी