Saran: मोबाइल की लत ने साल भर की बच्‍ची से छीना पिता का साया, शादी के साल भर में ही पत्‍नी हुई बेवा

Saran Accident जनवासा में मोबाइल से बात करते हुए जा रहा था। इसी दौरान सङक के किनारे कुआं में गिर गया। रात में स्‍वजन उसकी काफी खोजबीन किए। मगर कहीं पता नहीं चला। लोगों के मन में कई तरह की शंकाएं आने लगी थी।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 12:47 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 12:47 PM (IST)
Saran: मोबाइल की लत ने साल भर की बच्‍ची से छीना पिता का साया, शादी के साल भर में ही पत्‍नी हुई बेवा
बिहार के सारण जिले का है यह मामला। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

दरियापुर (सारण), संवाद सूत्र। डेरनी थाना क्षेत्र के धनौती गांव में रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में आये दिघवारा के एक युवक की कुआं में डूबने से मौत हो गई। युवक की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। वहीं गांव में भी मातम छा गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए छपरा भेज दी। शव का पोस्टमॉर्टम किए जाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। बताया जाता है कि दिघवारा गांव निवासी चंदेश्वर साह का 23 वर्षीय बेटा रंधीर कुमार साह अपने संबंधी लक्षमण साह के यहां धनौती गांव में लङकी की शादी में आया था। आठ मई को शादी थी।

बताया जाता है कि वह जनवासा में मोबाइल से बात करते हुए जा रहा था। इसी दौरान सङक के किनारे कुआं में गिर गया। रात में स्‍वजन उसकी काफी खोजबीन किए। मगर कहीं पता नहीं चला। दूसरे दिन भी लोगों द्वारा काफी खोजबीन की गई। लोगों के मन में कई तरह की शंकाएं आने लगी थी। इसी बीच सोमवार की सुबह करीब 11 बजे कुछ लोगों की नजर कुआं में पड़े शव पर पड़ी। कुआं में शव होने की खबर आग की तरह फैल गई। जानकारी होने पर संबंधी लोग आये तो शव की पहचान किए। इसके बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

घटना की जानकारी डेरनी थाना को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कुआं से निकाल कर छपरा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना मिलते ही दिघवारा से परिवार के लोग भी आ पहुंचे। मां राम कुमारी देवी, पत्नी अनिता देवी सहित सभी परिवार के सदस्यों का रो रो कर बुरा हाल हो गया था।

रंधीर कुमार हिमाचल प्रदेश में ठेला पर सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उसको एक बेटी प्रिया कुमारी है, जिसके सिर से बाप का साया उठ गया है। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। ग्रामीणों का अनुमान है कि उक्त युवक मोबाइल से बात करते हुए जा रहा होगा, तभी रास्ते के समीप स्थित कुआं में वह गिर गया होगा। रात होने के कारण उसके द्वारा शोर मचाए जाने पर भी कोई नहीं पहुंचा होगा।

chat bot
आपका साथी