Bihar Crime: गोपालगंज में डाक्टर से मांगी तीन लाख की रंगदारी, मर्डर करने की भी दी धमकी

Bihar Crime बिहार के गोपालगंज में अपराधियों ने डाक्टर को निशाने पर लिया है। बदमाशों ने चिकित्सक से फोन कर तीन लाख की रंगदारी मांगी है और जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस इस मामले में छानबीन में जुट गई है।

By Rahul KumarEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 06:17 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 06:17 PM (IST)
Bihar Crime: गोपालगंज में डाक्टर से मांगी तीन लाख की रंगदारी, मर्डर करने की भी दी धमकी
गोपालगंज में डाक्टर से मांगी तीन लाख की फिरौती। सांकेतिक तस्वीर

गोपालगंज, जागरण संवाददाता। Bihar Crime बिहार के गोपालगंज में अपराधियों ने एक बार फिर से एक डाक्टर( Doctor) को निशाने पर लिया है। गोपालगंज शहर के थावे रोड में स्थित एक निजी अस्पताल के चिकित्सक से बदमाशों ने रंगदारी मांगी है। चिकित्सक को फोन कर अपराधियों ने तीन लाख की रंगदारी की डिमांड की है। इसके साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी है। इस घटना को लेकर चिकित्सक ने नगर थाना मेंं आवेदन दिया है। पुलिस अज्ञात बदमाशोंं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।  

तीन लाख की मांगी रंगदारी

बताया जाता है कि उचकागांव थाना क्षेत्र के डूमरिया गांव निवासी डा. रहमत अली शहर के थावे रोड स्थित शबनम होटल के पास जीएन मेमोरियल नामक निजी अस्पताल चलाते हैं। सोमवार की शाम डा. रहमत अली अपने अस्पताल  में बैठे थे। तभी उनके मोबाइल फोन (Mobile Phone) पर बदमाशों ने काल किया। डा. के मुताबिक बदमाशों ने काल कर तीन लाख की रंगदारी की मांग की। इसके साथ ही अपराधियों ने यह धमकी दी है कि अगर रंगदारी नहीं मिली तो वो लोग उसकी हत्या कर देंगे। फिरौती और हत्या की धमकी भरे फोन के बाद निजी अस्पताल के चिकित्सक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी है। 

पुलिस कर रही है मामले की जांच

खबर के मुताबिक धमकी भरे फोन आने के बाद निजी अस्पताल के चिकित्सक ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। डा. ने सारे वाक्या से पुलिस को अवगत कराया। डाक्टर की शिकायत के बाद पुलिस के द्वारा अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है और जल्द से जल्द धमकी देने वालों को पुलिस दबोच लेगी। साथ ही पुलिस ने बताया कि टेक्निकल सेल की मदद से रंगदारी मांगने बदमाशों को चिन्हित किया जाएगा। उसके बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाएगी। 

chat bot
आपका साथी