Bihar Crime: सारण से किशोरी को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म, आरा में छोड़ हो गए फरार

सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी 17 वर्षीय किशोरी 16 अप्रैल की रात घर से शौच करने निकली थी। किशोरी का आरोप है कि उसके गांव के ही अलग-अलग दो बाइक पर सवार चार युवकों ने उसे अगवा कर लिया।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 08:42 AM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 08:42 AM (IST)
Bihar Crime: सारण से किशोरी को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म, आरा में छोड़ हो गए फरार
आरा में नाबाालिग बच्‍ची से सामूहिक दुष्‍कर्म। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

आरा, जागरण संवाददाता। Crime in Ara: बिहार के सारण जिले से एक किशोरी को पहले अगवा किया गया और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर आरा में छोड़ दिया गया। सामूहिक दुष्कर्म की शिकार किशोरी को आरा शहर के स्टेशन रोड इलाके से बरामद किया गया है। नवादा थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस दौरान पीड़ित किशोरी का मेडिकल जांच सदर अस्पताल, आरा में कराया गया। हालांकि, पुलिस के अनुसार घटना सारण जिले की है। यहां केवल बरामदगी हुई है। इसलिए शून्य एफआइआर कर संबंधित जिले को भेज दिया जाएगा। वैसे, किशोरी ने चार युवकों पर अगवा कर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है।

दो बाइक पर सवार चार युवकों पर अगवा करने का आरोप

बताया जा रहा कि सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी 17 वर्षीय किशोरी 16 अप्रैल की रात घर से शौच करने निकली थी। किशोरी का आरोप है कि उसके गांव के ही अलग-अलग दो बाइक पर सवार चार युवकों ने उसे अगवा कर लिया। हो-हल्ला करने पर उसका मुंह बंद कर दिए थे। इसके बाद बधार में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। फिर उसे बाइक से आरा रेलवे स्टेशन के पास लाकर छोड़ दिए। फिर दूसरे दिन नागरिकों की सूचना पर पुलिस नाबालिग लड़की को लावारिस हालत में बरामद किया। साथ ही स्वजनों को इसकी सूचना दी। पुलिस के अनुसार स्वजन यहां आने के बाद लड़की को लेकर घर चले गए।

सदर अस्पताल में कराया गया मेडिकल

किशोरी के स्वजन पुन: सोमवार को आरा आए और दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाने लगे। जिसके आधार पर शून्य एफआइआर कर संबंधित सारण जिले को भेजा जा रहा है। मेडिकल जांच भी करवाया जा रहा है। घटनास्थल यहां नहीं है। डोरीगंज इलाके के बधार में ही घटना को अंजाम दिए जाने की बात शुरूआती जांच में सामने आ रही है। लड़की चारों आरोपियों को पहले से पहचानती है। सभी का नाम भी बता रही है।

यह भी पढ़ें- Bihar: देवी की आराधना करते समय पहुंच गया भतीजा, जमीन के एक टुकड़े के लिए रिश्‍ते का किया कत्‍ल

chat bot
आपका साथी