Bihar Crime: पटना सिटी के दीदारगंज में पेशेवर अपराधी की हत्‍या, भोजपुर में युवक को गोली मारी

Bihar Crime पटना सिटी के दीदारगंज थाना अंतर्गत सोनामा गांव में शनिवार की देर रात भूमि विवाद में एक युवक की गोली मारकर अपराधियों ने हत्या कर दी। दूसरी तरफ भोजपुर (आरा) जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के सिन्हा ओपी अंतर्गत कवलछपरा गांव में बदमाशों ने युवक को गोली मार दी।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 11:13 AM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 11:13 AM (IST)
Bihar Crime: पटना सिटी के दीदारगंज में पेशेवर अपराधी की हत्‍या, भोजपुर में युवक को गोली मारी
पटना सिटी और दीदारगंज में चली गोली। फाइल फोटो

पटना सिटी/बक्‍सर, जागरण टीम। पटना सिटी के दीदारगंज थाना अंतर्गत सोनामा गांव में शनिवार की देर रात भूमि विवाद में एक युवक की गोली मारकर अपराधियों ने हत्या कर दी। थाना अध्यक्ष चेतनानंद झा ने बताया कि 20 वर्षीय प्रदुमन कुमार की पीठ में गोली मारी गई है। मृतक का कई आपराधिक रिकॉर्ड भी है। पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है। प्रथम दृष्टया जानकारी मिल रही है कि युवक की हत्या भूमि विवाद में हुई है। दूसरी तरफ,

भोजपुर (आरा) जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के सिन्हा ओपी अंतर्गत कवलछपरा गांव में शनिवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। जख्मी युवक 30 वर्षीय अंजनी ओझा बड़हरा थाना क्षेत्र के सिन्हा ओपी अंतर्गत कवलछपरा गांव निवासी बजरंगी ओझा का पुत्र है।

अंजनी ओझा को गोली दायें पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है, जो आरपार हो गई है। वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। उसे इलाज के लिए  सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह पहले दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में जाब का काम करता था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इधर, घायल अंजनी ओझा ने बताया कि वह अपने चाचा प्रभुनाथ ओझा के खेत में लगे छेमी (मटर की फसल) को देखने गया था, तभी अचानक फायरिंग की आवाज सुनाई दी। जब उसने अपने पैर को देखा तो उसे गोली है, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बाद में उसे इलाज के लिए  सदर अस्पताल लाया गया।

दूसरी ओर जख्मी युवक के चाचा प्रभुनाथ ओझा ने बताया कि वह कवलछपरा गांव स्थित गजियापुर स्टेट बांध के समीप उनके छेमी के  देखने गया था, तभी फायरिंग की आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने देखा उनके भतीजे अंजनी ओझा को गोली लगी थी और उसके पैर से खून बह रहा था। इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। हालांकि, जख्मी युवक को गोली किसने और क्यों मारी,  इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। इधर, घटना की सूचना ही  पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है।

chat bot
आपका साथी