Bihar Crime: वैशाली में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपित स्वजन के साथ घर से भागा

वैशाली के बिदुपुर थाने के एक गांव में गुरुवार की देर शाम एक मनचले युवक ने छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोग जुट गए। इस बीच दोषी युवक और उसके स्वजन घर छोड़कर फरार हो गए।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 08:32 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 08:32 AM (IST)
Bihar Crime: वैशाली में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपित स्वजन के साथ घर से भागा
वैशाली में मनचले युवक ने छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

वैशाली, जेएनएन। बिदुपुर थाने के एक गांव में गुरुवार की देर शाम एक 18 साल के मनचले युवक ने छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोग जुट गए। इस बीच दोषी युवक और उसके स्वजन घर छोड़कर फरार हो गए। वारदात के बाद इलाके में सनसनी मच गई है। घटना के बाद स्वजनों ने आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी नहीं दर्ज कराई है। 

मिली जानकारी के अनुसार आरोपित मोहम्मद हनीफ का पुत्र बताया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित बच्ची को परिजन पीएचसी बिदुपुर लाये, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल हाजीपुर मेडिकल चेकअप के लिए पुलिस ने भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी और देर रात तक डटे रहे। थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि अभी पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपित पीड़ित युवती के पड़ोस में ही रहता था। वे नाबालिग से पहले भी मिलता था पर स्वजन को घटना के विषय में भनक तक नहीं लगी। 

घटना के लेकर आसपास के लोगों में नाराजगी है। बताया जाता है कि जानकारी मिलने पर पीड़िता को स्वजन सदर अस्पताल ले आए, जहां से उसे जांच के बाद इमरजेंसी वार्ड से महिला वार्ड में भेज दिया गया। बच्ची का इलाज किया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन ने घटना की जानकारी नगर थाना की पुलिस को दी है। इसके बाद नगर थाना की पुलिस ने महिला थाने को वारदात की सूचना दी। जानकारी होने पर महिला थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंच कर अपनी कार्रवाई में जुट गई है। जहां आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बड़ी बात ये है कि घटना के बाद आरोपित के स्वजन भी घर में ताला लगाकर फरार हो गए हैं। 

chat bot
आपका साथी