छपरा के मशरक में दहेज के लिए विवाहिता की जलाकर हत्या, पड़ोसी से स्वजनों को मिली सूचना

मशरक थाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव में दहेज के लिए जला कर एक विवाहिता की हत्या कर दी गई है। मृतका की पहचान मशरक थाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव निवासी कमलेश सिंह की पत्नी पूजा देवी के रूप में की गई है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 05:43 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 05:43 PM (IST)
छपरा के मशरक में दहेज के लिए विवाहिता की जलाकर हत्या, पड़ोसी से स्वजनों को मिली सूचना
मशरक थाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव में दहेज के लिए जला कर एक विवाहिता की हत्या कर दी गई है।

संवाद सूत्र, मशरक(सारण): मशरक थाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव में दहेज के लिए जला कर एक विवाहिता की हत्या कर दी गई है। मृतका की पहचान मशरक थाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव निवासी कमलेश सिंह की पत्नी पूजा देवी के रूप में की गई है। थाना पुलिस ने दुमदुमा गांव से शव बरामद कर अंत्यपरीक्षण हेतु छपरा सदर अस्पताल भेजवा दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पानापुर थाना क्षेत्र के पिपरा सिंगही गांव निवासी नवल किशोर सिंह की पुत्री पूजा की शादी 23 मई, 2014 को मशरक थाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव के स्व. रामलखन सिंह के पुत्र कमलेश सिंह के साथ हुई थी। मृतका पूजा के पिता पानापुर थाना क्षेत्र के पिपरा सिंगाही गांव निवासी नवल किशोर सिंह ने मशरक थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

शादी के बाद से किया जा रहा था प्रताड़ित

शिकायत में अपने दामाद कमलेश कुमार सिंहको नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में मृतका के पिता ने बताया है कि उनकी पुत्री पूजा की शादी 23 मई, 2014 को दुमदुमा गांव निवासी कमलेश सिंह से हुई। शादी के समय से ही दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित किया जाने लगा। 14 अप्रैल, 2021 को मोबाइल पर गांव वालों ने सूचना दी कि आपकी बेटी को जलाकर मार दिया गया है। इस सूचना के बाद वे लोग गांव पहुंचे। इसके बाद बुधवार की दोपहर में गंभीर रूप से झुलस चुकी पूजा को इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। जहां उसकी गंभीर हालत देख  सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।  वहां से उसे पटना रेफर किया गया। पटना के निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह पूजा ने दम तोड़ दिया। दोपहर में शव को दुमदुमा लाया गया। मायके वालों की शिकायत पर थाना पुलिस शव को  थाना परिसर लाई और पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजवा दी। पूजा को एक पांच साल का पुत्र एवं दो साल की पुत्री है। घटना के बाद से मृतका के पति फरार बताए जाते हैं। 

chat bot
आपका साथी