बिहारः महिला से अवैध संबंध बनाने के बाद शिक्षक की बेटी पर थी बुरी नजर, मां ने चाकू गोदकर ली जान

बिहार के बक्सर में निजी शिक्षक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक महिला और उसकी पुत्री को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे घटना के कारण का पता लगाने में जुटी है। आरोप है कि बेटी पर गलत निगाह डालने पर महिला ने शिक्षक की हत्या कर दी।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 07:49 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 07:49 PM (IST)
बिहारः महिला से अवैध संबंध बनाने के बाद शिक्षक की बेटी पर थी बुरी नजर, मां ने चाकू गोदकर ली जान
बक्सर में महिला ने शिक्षक की हत्या कर दी। प्रतीकात्मक तस्वीर।

संवाद सहयोगी, ब्रह्मपुर (बक्सर): ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के जवही जगदीशपुर में निजी शिक्षक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक महिला और उसकी पुत्री को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे घटना के कारण का पता लगाने में जुटी है। पूछताछ में पता चला कि निजी शिक्षक के महिला से अवैध संबंध थे। आरोप है कि अपनी बेटी पर गलत निगाह डालने से नाराज महिला ने चाकू से गोद कर शिक्षक की हत्या कर दी। वहीं, मृतक के जानने वाले इसे फीस विवाद से जोड़कर देख रहे हैं। मृतक के स्वजनों की ओर से प्राथमिकी दर्ज की गई है, लेकिन उसमें घटना की वजह का खुलासा नहीं किया गया है।

बताते चलें कि गुरुवार की दोपहर खलिहान से भूसा लाते समय 22 वर्षीय ट्यूशन टीचर सुभाष कुमार पर पीछे से चाकू से हमला किया गया था। गंभीर हालत में पीएमसीएच ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी। बताया जाता है कि हरनाथपुर पंचायत के जवही जगदीशपुर गांव निवासी कपिल साह का बेटा सुभाष साह घरों में जाकर प्राइवेट रूप से ट्यूशन पढ़ाने का काम करता था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ट्यूशन के  इसी क्रम में उसका गांव की एक महिला के साथ उसके अवैध रिश्ते कायम हो गए। जिसकी बेटी को वह ट्यूशन पढ़ाने  जाया करता था।  कुछ समय के बाद उसकी बेटी पर भी गलत निगाह लगा दी और फिर छेड़खानी भी करने लगा। इस घटना से महिला बेचैन हो उठी और उसने सबक सिखाने की योजना बना ली।

चार लोगों के साथ महिला ने दी घटना को अंजाम

पुलिस के अनुसार प्राइवेट ट्यूशन टीचर सुभाष गुरुवार को अपने खलिहान से भूसा लेकर आ रहा था।  ग्रामीण सूत्रों ने बताया कि इसी दौरान पहले से घात लगाए महिला अन्य चार लोगों के साथ पीछे से सुभाष पर हमला कर दिया और उसके पीठ में अंधाधुंध कई छूरे मार दिए। जिस से लहूलुहान होकर वहीं पर बेहोश हो गया। खेत में कटनी कर रही एक महिला ने घटना की सूचना उसके स्वजनों को दी। आनन-फानन में उसे रघुनाथपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर हालत में डाक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया। दूसरी ओर यह भी चर्चा है कि 7 या 8 महीने की ट्यूशन फीस बकाया थी। फीस नहीं देने के कारण युवक ने ट्यूशन पढ़ाना छोड़ दिया और फीस वसूल करने के लिए कई महीने से दबाव बना रहा था। इसी को लेकर विवाद में उसकी हत्या हुई। गुरुवार दोपहर को हुई इस वारदात की जानकारी ब्रह्मपुर पुलिस को देर रात तक नहीं थी।

मां-बेटी सहित चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

मृतक युवक के पिता कपिल साह द्वारा थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में महिला, उसकी बेटी, महिला के ससुर और एक अन्य को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना अध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि आपसी झगड़े के कारण घटना को अंजाम दिया  गया। मां बेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। वहीं, एसपी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया में अवैध संबंध में घटना होने की जानकारी मिली है।

chat bot
आपका साथी