गोपालगंज में बाइक सवार अपराधियों ने बाप-बेटी को मारी गोली, पिता की मौत

शनिवार की सुबह बाइक सवार अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर पिता-पुत्री को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाज के लिए ले जाने के क्रम में वृद्ध पिता ने दम तोड़ दिया जबकि पुत्री को गंभीर हालत में सदर अस्पताल गोपालगंज में भर्ती कराया गया है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 01:53 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 01:53 PM (IST)
गोपालगंज में बाइक सवार अपराधियों ने बाप-बेटी को मारी गोली, पिता की मौत
बिहार के गोपालगंज में हत्या के बाद रोते-बिलखते स्वजन।

संवाद सूत्र, कुचायकोट (गोपालगंज) : गोपालपुर थाना क्षेत्र के राजापुर बाजार के पास शनिवार की सुबह बाइक सवार अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर पिता-पुत्री को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाज के लिए ले जाने के क्रम में वृद्ध पिता ने दम तोड़ दिया। पुत्री को गंभीर हालत में सदर अस्पताल गोपालगंज में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद बाजार और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची सदर इंस्पेक्टर के नेतृत्व में कुचायकोट और श्रीपुर थानों की पुलिस ने गोपालपुर पुलिस के साथ मिलकर अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। मृतक की पहचान राजापुर गांव निवासी बद्री ठाकुर (70) के रूप में हुई है। घायल उनकी बेटी सरोज देवी (40) हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार गोपालपुर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी बद्री ठाकुर (70) शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। उनके इकलौते पुत्र जितेंद्र ठाकुर राजापुर बाजार के पास ही राजापुर सेमरा पथ पर कंप्यूटर की दुकान चलाता है। बताया जाता है कि बद्री ठाकुर अपनी दुकान पर ही रात में सोया करते थे। शनिवार की सुबह जब वह अपनी 40 वर्षीय बेटी सरोज देवी के साथ दुकान से घर जा रहे थे। इसी दौरान दुकान के पास ही एक बाइक सवार दो अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में बद्री ठाकुर और उनकी बेटी सरोज देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी पुत्र जितेंद्र ठाकुर ने गोपालपुर पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची गोपालपुर पुलिस ने दोनों घायलों को सदर अस्पताल गोपालगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने पिता बद्री ठाकुर को मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की जानकारी वरीय पदाधिकारियों को लगने के बाद पदाधिकारियों के निर्देश पर कुचायकोट थाना अध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी और श्रीपुर ओपी प्रभारी नागेंद्र साहनी सदर इंस्पेक्टर के साथ मौके पर पहुंचे और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान शुरू किया। विदित हो कि कुछ महीने पूर्व ही राजापुर बाजार में बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर दो लोगों की हत्या कर दी थी।

chat bot
आपका साथी