Bihar Crime: शाहाबाद क्षेत्र में चिंता का सबब बनीं हत्‍याएं; रोहतास अव्वल तो भोजपुर दूसरे पायदान पर

Bihar Crime एनसीआरबी 2020 की रिपोर्ट के अनुसार शाहाबाद क्षेत्र में हत्‍या की घटनाएं बढ़ गईं हैं। साल 2019 की तुलना में 2020 में हत्‍या के मामलों में रोहतास पहले स्‍थान पर रहा। जबकि भोजपुर का नंबर दो रहा।

By Amit AlokEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 04:56 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 04:56 PM (IST)
Bihar Crime: शाहाबाद क्षेत्र में चिंता का सबब बनीं हत्‍याएं; रोहतास अव्वल तो भोजपुर दूसरे पायदान पर
शाहाबाद प्रक्षेत्र की एनसीआरबी 2020 की रिपोर्ट। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

भोजपुर, जागरण संवाददाता। Bihar Crime नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो (NCRB) 2020 की रिपोर्ट जारी हो गई है। इसके जारी आंकड़ों के अनुसार पूरे शाहाबाद प्रक्षेत्र (Shahabad Zone) में हत्या (Murder) की घटनाओं में रोहतास (Rohtas) पहले पायदान पर रहा है। जबकि, भोजपुर (Bhojpur) दूसरे पायदान पर है। इसके अलावा प्रक्षेत्र के कैमूर (Kaimoor) व बक्सर (Buxar) जिले तीसरे और चौथे स्‍थान पर रहे हैं। कोरोनावायरस संक्रमण से प्रभावित साल 2020 के दौरान हत्या के मामलों में 2019 की तुलना में  वृद्धि दर्ज की गई। भोजपुर जिले में वर्ष 2020 ने हत्या की घटनाओं में पिछले साल 2019 का रिकार्ड तोड़ दिया है। एनसीआरबी रिपोर्ट के अनुसार जिले में करीब 97 हत्याएं हुईं हैं। साल 2019 में यह आंकड़ा 91 का था। एनसीआरबी की 2020 की रिपोर्ट के मुताबिक शाहाबाद प्रक्षेत्र के रोहतास जिले में हत्या की 98, भोजपुर जिले में 97, कैमूर जिले में  46 एवं बक्सर जिले में 45 घटनाएं प्रतिवेदित हुईं।

साल 2020 के फरवरी और जून में सर्वाधिक हत्याएं

साल 2020 के आंकड़े बताते हैं कि जिले में फरवरी और जून महीने में सर्वाधिक हत्याएं हुईं। इसके अलावा जनवरी व जुलाई महीने में भी ग्राफ अधिक रहा। जबकि, लाकडाउन के दौरान मार्च व अप्रैल में सबसे कम हत्याएं हुईं। पुलिस सूत्रों की मानें तो जनवरी महीने में 10, फरवरी में 13, मार्च और अप्रैल महीने में चार-चार व अक्टूबर में महज तीन हत्या की घटनाएं घटित हुईं थीं। कोरोना व लाकडाउन के चलते मार्च व अप्रैल महीने में हत्या की घटनाओं में गिरावट दर्ज की गई थी। इसके बाद मई महीने में  फिर 10, जून में 12, जुलाई में 10, अगस्त महीने में सात, सितंबर महीने में आठ अक्टूबर महीने में तीन, नवंबर महीने मेंं छह तथा दिसंबर महीने में करीब 10 हत्या की घटनाएं घटित हुईं।

एनसीआरबी की 2020 की रिपोर्ट में हत्याएं

 जिला                 आंकड़ा

रोहतास                 98

भोजपुर                  97

भभुआ                  46

बक्सर                   45

अरवल                  21

जहानाबाद            30

सारण                117

भोजपुर में साल 2020 में हत्याएं

माह        आंकड़े

जनवरी     10

फरवरी     13

मार्च        04

अप्रैल      04

मई        10

जून       12

जुलाई    10

अगस्त   07

सितंबर  08

अक्टूबर 03

नवंबर   06

दिसंबर 10

chat bot
आपका साथी