Bihar Crime : नालंदा में चार दिनों से लापता डाक्टर का शव बरामद, हाथ पर हैं जख्म के निशान

नालंदा में चार दिन से लापता होम्योपैथ प्रैक्टिशनर सुरेश शर्मा का शुव गुरुवार को पानी भरे गड्ढे से बरामद किया गया है। बताया जाता है कि उनके हाथ पर जख्म के निशान हैं। पुलिस इस मामले में सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही है।

By Rahul KumarEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 01:50 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 01:50 PM (IST)
Bihar Crime : नालंदा में चार दिनों से लापता डाक्टर का शव बरामद, हाथ पर हैं जख्म के निशान
नालंदा में चार दिन से लापता डाक्टर का शव बरामद। सांकेतिक तस्वीर

हरनौत (नालन्दा),जागरण संवाददाता। नालंदा के हरनौत के मछली मार्केट में किराए का कमरा लेकर होम्योपैथ का प्रैक्टिस करने वाले 62 वर्षीय सुरेश शर्मा का शव हरनौत में स्टेशन रोड के किनारे पानी से बरामद हुआ। सुरेश शर्मा बिहार शरीफ के इमादपुर मोहल्ले के निवासी थे।उनके पुत्र सुमन कुमार ने बताया कि बीते सोमवार की रात से उनकी तलाश की जा रही थी क्योंकि वे घर नहीं लौटे थे। सुमन ने बताया कि उनके पिता पिछले 40 वर्षों से हरनौत में डाक्टरी कर रहे थे। मृतक डाक्टर के बेटे के मुताबिक सुरेश शर्मा हर रोज बस से बिहारशरीफ से जाते थे और देर शाम ट्रेन से घर लौट जाते थे।

शरीर पर हैं जख्म के निशान

बताया कि उनके एक हाथ में जख्म का निशान पाया गया है। प्रैक्टिस की राशि हर रोज घर लेकर आते थे। लेकिन शव बरामदगी के समय जेब में सिर्फ कुछ सिक्के ही मिले। इससे संदेह हो रहा है कि लूटपाट के दौरान उनकी हत्या भी हो सकती है। आशंका यह भी है कि किसी वाहन के धक्के से वे खाई में चले गए और डूबने से मौत हो गई और जल कुंम्भी के कारण शव का पता नहीं चल पाया। थानाध्यक्ष देवानन्द शर्मा ने बताया कि।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह सामने आएगी। पुलिस का कहना है कि इसको लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार सुरेश शर्मा के चार पुत्र हैं। सबसे छोटा पुत्र पढाई कर रहा है। अन्य तीन टेंट एवं डेकोरेशन का व्यवसाय करते हैं।

पानी से भरे गड्ढे में मिला शव

मृतक सुरेश शर्मा की गुमशुदगी को लेकर इधर पुलिस जांच कर रही थी। उधर घर वाले भी अपने स्तर से उनकी तलाश कर रहे थे। लेकिन गुरुवार की सुबह एक महिला ने पानी से भरे गड्ढे में शव को देखा। शव देखने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने होम्योपैथ प्रैक्टिशनर सुरेश शर्मा के रुप में की।

chat bot
आपका साथी