पटना स्‍टेशन पर लड़की के पास मंडरा रहे थे कई लड़के, पुलिस ने दिखाई तेजी तो मामला कुछ और निकला

Bihar Crime पटना जंक्‍शन के पास एक नाबालिग लड़की के इर्द-गिर्द कुछ लफंगे किस्‍म के लड़कों को मंडराते देख नियमित गश्‍ती में गुजर रही कोतवाली थाने की पुलिस को कुछ शक हो गया। इसके बाद पुलिस ने लड़की से पूछताछ शुरू की तो मामला कुछ और ही निकल गया।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 04:24 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 04:24 PM (IST)
पटना स्‍टेशन पर लड़की के पास मंडरा रहे थे कई लड़के, पुलिस ने दिखाई तेजी तो मामला कुछ और निकला
पटना जंक्‍शन के पास कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Crime: पटना जंक्‍शन के पास एक नाबालिग लड़की के इर्द-गिर्द कुछ लफंगे किस्‍म के लड़कों को मंडराते देख नियमित गश्‍ती में गुजर रही कोतवाली थाने की पुलिस को कुछ शक हो गया। इसके बाद पुलिस ने लड़की से पूछताछ शुरू की तो मामला कुछ और ही निकल गया। गोपालगंज निवासी यह नाबालिग लड़की आज पुलिस की सक्रियता से बच गई। पता चला कि लड़की के साथ एक महिला भी थी, जो पुलिस को आते देखकर धीरे से खिसक गई। बताया जा रहा है कि लड़की को गलत हाथों में सौंपने की तैयारी थी। उक्त लकड़ी को एक महिला डांसर बनाने और पैसे का लालच देकर गोपालगंज से पटना जंक्शन ले आई थी।

लड़की को साथ लेकर आई महिला फरार हो गई

गश्त के दौरान पटना जंक्शन के पास कोतवाली पुलिस की नजर एक नाबालिग लड़की पर पड़ी। कुछ युवक उसके आसपास मंडरा रहे थे। संदेह के आधार पर पुलिस उस नाबालिग लड़की को लेकर कोतवाली थाने आ गई। इस बीच पुलिस को देख लड़की के साथ आई महिला फरार हो गई। लड़की से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके घरवालों को इसकी सूचना दी। कुछ घंटे बाद लड़की के एक रिश्तेदार थाना पहुंच गए। सत्यापन के बाद पुलिस ने लड़की को उनके साथ घर भेज दिया।

सीतामढी की रहने वाली महिला पर शक

पूछताछ में लड़की उक्त महिला के बारे में कुछ खास जानकारी नहीं दे सकी। हालांकि उसने बताया कि उक्त महिला सीतामढ़ी की रहने वाली है। गोपालगंज में उसकी उससे जान पहचान हुई थी। लड़की के पिता मजदूरी करते है। महिला उसे डांसर बनाने और रूपये कमाने की बात कहकर बस से पटना लेकर आई थी। महिला ने लड़की से बताया था कि वह आर्केस्ट्रा में काम करती है। पटना जंक्‍शन के आसपास की झुग्गियों में देह व्‍यापार का धंधा होता है। ऐसे कई मामले पहले भी सामने आते रहे हैं।

chat bot
आपका साथी