बिहार में हत्या, डकैती-लूट में कमी, दुष्‍कर्म और चोरी के मामले बढ़े, सेंट्रल रेंज में सबसे अधिक अपराध

नए साल के शुरुआती दो माह में पिछले साल की अपेक्षा आपराधिक मामले अधिक दर्ज हुए हैं पिछले साल फरवरी तक पूरे राज्य में 41523 मामले दर्ज हुए थे जबकि इस बार इसी दौरान 43825 आपराधिक मामले दर्ज हुए हैं तिरहुत-मगध रेंज हत्या में आगे

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 06:59 AM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 07:30 AM (IST)
बिहार में हत्या, डकैती-लूट में कमी, दुष्‍कर्म और चोरी के मामले बढ़े, सेंट्रल रेंज में सबसे अधिक अपराध
बिहार में बढ़ रहे अपराध के मामले। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, कुमार रजत। Bihar Crime Data: नए साल के शुरुआती दो माह में पिछले साल की अपेक्षा आपराधिक मामले अधिक दर्ज हुए हैं। पिछले साल फरवरी तक पूरे राज्य में 41,523 मामले दर्ज हुए थे जबकि इस बार इसी दौरान 43,825 आपराधिक मामले दर्ज हुए हैं। इस दौरान हत्या, डकैती और लूट जैसी घटनाओं में पिछले साल की तुलना में कमी पाई गई है, जबकि दुष्‍कर्म और चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। बिहार पुलिस के द्वारा जारी आंकड़ों में यह ट्रेंड सामने आया है। पटना और नालंदा जिले वाला केंद्रीय रेंज ओवरऑल आपराधिक घटनाओं में सबसे आगे है। 

बेगूसराय और मुंगेर में सबसे कम अपराध

सेंट्रल रेंज के दो जिलों में फरवरी माह तक सबसे अधिक 7021 मामले दर्ज किए गए हैं। तिरहुत रेंज 5122 मामलों के साथ दूसरे, मगध रेंज 4590 मामलों के साथ तीसरे, सारण रेंज 4415 मामलों के साथ चौथे और शाहाबाद रेंज 4112 आपराधिक घटनाओं के साथ पांचवें स्थान पर रहा। बेगूसराय और मुंगेर रेंज में आपराधिक घटनाओं के मामले में सबसे पीछे रहे।

43,825 आपराधिक मामले दर्ज हुए हैं इस साल फरवरी तक 41,532 मामले दर्ज हुए थे पिछले साल फरवरी माह तक

2021 का हाल

03 बैंक डकैती हुई, तीनों ही तिरहुत रेंज में, दो मुजफ्फरपुर, एक वैशाली में 10 अपहरण हुए फिरौती के लिए, केंद्रीय, सारण और चंपारण रेंज में दो-दो

पटना में सबसे अधिक चोरी, पूर्णिया में सबसे अधिक बलात्कार

पटना जिले में अकेले किसी भी रेंज से अधिक चोरी की घटनाएं दर्ज की गई हैं। पटना जिले में जनवरी में 628 और फरवरी में 700 यानी कुल 1328 चोरी की घटनाएं दर्ज हुईं। इसकी तुलना में पूरे तिरहुत रेंज में 890, शाहाबाद रेंज में 643, सारण रेंज में 591 और मगध रेंज में 571 चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गई। इसी तरह पूर्णिया रेंज दुष्‍कर्म की घटनाओं में सबसे आगे रहा। यहां कुल 47 दुष्‍कर्म की प्राथमिकी हुई है। इसमें पूर्णिया जिले में राज्य में सबसे अधिक 20 मामले सामने आए हैं। पटना, गया और मोतिहारी 13-13 दुष्‍कर्म की वारदातों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे और मुजफ्फरपुर 12 घटनाओं के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

प्रमुख आपराधिक घटनाओं की तुलना

श्रेणी        2020   2021

हत्या        438     414

डकैती      62      45

लूट         438    421

दुष्‍कर्म   193   220

चोरी     5877    6511

सबसे अधिक अपराध वाले रेंज

रेंज        कुल अपराध

केंद्रीय :    7021

तिरहुत :    5122

मगध :     4590

सारण :     4415

शाहाबाद :  4112

चंपारण :    3640

मिथिला : 3352

पूर्णिया :  3126

पूर्वी   :   2258

कोसी  :   2028

मुंगेर  : 1990

बेगूसराय : 1678

रेल रेंज : 484

टॉप-5 रेंज : हत्या

तिरहुत रेंज : 55

मगध रेंज : 49

पूर्णिया रेंज : 48

सारण रेंज : 46

केंद्रीय रेंज : 36

टॉप-5 रेंज : लूट

सारण रेंज : 55

तिरहुत रेंज : 50

कोसी रेंज : 49

केंद्रीय रेंज : 42

पूर्णिया रेंज : 36

टॉप-5 रेंज : चोरी

केंद्रीय रेंज : 1525

तिरहुत रेंज : 890

शाहाबाद रेंज : 643

सारण रेंज : 591

मगध रेंज : 571

टॉप-5 रेंज : दुष्‍कर्म

पूर्णिया रेंज : 47

शाहाबाद रेंज : 29

तिरहुत रेंज : 23

चंपारण रेंज : 19

केंद्रीय/मिथिला : 18

टॉप-5 रेंज : दंगा

केंद्रीय रेंज : 155

मगध रेंज : 126

शाहाबाद रेंज : 101

चंपारण रेंज : 68

कोसी/मुंगेर : 66

chat bot
आपका साथी