Bihar Crime: सिवान में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, केस उठाने की दी रहे थे धमकी

Bihar Crime बिहार के सिवान में अपराधियों ने युवक को गोली मार दी है। बाइक सवार बदमाशों ने घर के बाहर बैठे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

By Rahul KumarEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 03:31 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 03:31 PM (IST)
Bihar Crime: सिवान में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, केस उठाने की दी रहे थे धमकी
सिवान में अपराधियों ने युवक को मारी गोली। सांकेतिक तस्वीर

आंदर(सिवान), जागरण संवाददाता। सिवान में पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच अपराधियों ने पुलिस को चैलेंज किया है। बदमाशों ने जिले में युवक को गोली मार दी है। खबर के मुताबिक आंदर थाना के भरौली गांव में गुरुवार की रात नौ बजे दो बदमाशों ने भरौली गांव निवासी शंकर तिवारी के पुत्र रितेश कुमार तिवारी(35 वर्ष) को गोली मारकर जख्मी कर दिया।गोली की आवाज सुनकर इलाके में अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। 

बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली

बताया जाता है कि गुरुवार की रात घायल रितेश कुमार तिवारी भोजन करने के बाद अपने घर के दरवाजे पर बैठा हुआ था, इसी बीच बाइक सवार दो बदमाश आए और अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। इस दौरान युवक के कमर में एक गोली लग गई जिससे वह जख्मी होकर भूमि पर गिर गया। गोली की आवाज सुनकर स्वजन एवं गांव के दर्जनों लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों को देख दोनों बदमाश भाग गए। पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई और पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि रंजीत तिवारी द्वारा दिए गए फर्द बयान में बताया गया है कि वर्ष  2019 में मूर्ति विसर्जन के दौरान गिरफ्तार दोनों व्यक्ति ने मुझे गोली मारी थी। कोर्ट में दोनों व्यक्ति पर मुकदमा चल रहा है। दोनों व्यक्तियों द्वारा मुकदमा उठाने के लिए बार-बार धमकी दी जा रही थी। गिरफ्तार बदमाश धर्मपुर गांव निवासी अभिमन्यु कुमार सिंह एवं भरौली गांव निवासी धीरेंद्र कुमार सिंह बताया जा रहा है।

गाना बजाने को लेकर  2019 में भी हुई थी फायरिंग

आंदर थाना के भरौली गांव में 19 अक्टूबर,2019 को दशहरा पूजा के दौरान डीजे एवं आर्केस्ट्रा के साथ मां दुर्गा के विसर्जन का सिलसिला चल रहा था इसी बीच गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में गोलीबारी हुई थी इस दौरान रंजीत तिवारी के दाहिने हाथ मे गोली मारी गयी थी।दोनों पक्ष में तनाव को देखते हुए एसडीपीओ, इंस्पेक्टर,थानाध्यक्ष एवं जिला पुलिस बल ने दो दिनों तक कैंप किया था।

chat bot
आपका साथी