Bihar Coronavirus Vaccination: बिहार के लगातार दूसरे दिन मिली वैक्सीन तो बढ़ी टीकाकरण की रफ्तार
Bihar Coronavirus Vaccination Update News बिहार को वैक्सीन की दो लाख डोज मिलने के बाद शनिवार को टीकाकरण में तेजी आई। शनिवार को 1.20 लाख लोगों ने टीकाकरण कराया। 1.20 लाख टीकाकरण करने के साथ ही राज्य में टीका लेने वालों की संख्या बढ़कर 57.83 लाख हो गई।
पटना, राज्य ब्यूरो। Bihar Coronavirus Update News: बिहार को शुक्रवार को कोरोना वायरस की वैक्सीन की दो लाख डोज मिलने के बाद शनिवार को टीकाकरण में तेजी आई। शनिवार को 1.20 लाख लोगों ने टीकाकरण कराया। 1.20 लाख टीकाकरण करने के साथ ही राज्य में टीका लेने वालों की संख्या बढ़कर 57.83 लाख हो गई। आज बिहार को वैक्सीन के और 2.60 लाख डोज मिले हैं। यह सभी कोविशिल्ड के टीके हैं। राज्य स्वास्थ्य समिति से मिली जानकारी के अनुसार आज 45-59 उम्र के 39,305 और 60 से अधिक उम्र के 40,758 लोगों को टीके की पहली और कुल 27,977 लोगों को टीके की दूसरी डोज दी गई।
राज्य में अब तक करीब 60 लाख लोगों को लग चुका कोरोना का टीका
दूसरी डोज लेने वालों में 45-59 उम्र के लोगों की संख्या 7,653 और 60 से अधिक उम्र के लोगों की संख्या 17,094 है। इसके पहले शुक्रवार को 39,237 लोगों का टीकाकरण ही किया जा सका था। बता दें कि राज्य में अब तक 57,83,260 लोगों का टीकाकरण किया जा सका है। इनमें टीके की पहली डोज लेने वालों की संख्या 50,44,511 और दूसरी डोज लेने वालें की संख्या 7,38,739 है।
शुक्रवार को दो लाख के बाद आज फिर टीके की 2.60 लाख डोज मिली
प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने शनिवार को बताया कि राज्य में टीके की आपूर्ति लगातार हो रही है। शुक्रवार को टीके की दो लाख डोज राज्य को प्राप्त हुई थी। शनिवार यानी आज एक बार फिर बिहार को 2.60 लाख टीके की डोज मिली है। उन्होंने कहा अभी सरकार का सर्वाधिक ध्यान 45-59 उम्र के लोगों के टीकाकरण पर है।
कोरोना पिछले 24 घंटे की तस्वीर
60 साल से ऊपर - 40,758
45-60 साल - 49,305
अबतक की तस्वीर
60 साल से ऊपर पहली डोज लेने वाले - 26,99,157
45-60 पहली डोज लेने वाले - 16,00,778
दोनों डोज ले चुके - 57,83,260