Bihar CoronaVirus Update: बिहार में कोरोना को लेकर राहत भरी खबर, केवल आधा फीसद मामलों में ही मौत

Bihar CoronaVirus Update बिहार में कोरोना से 483 मौत हुई है। राज्‍य में कोरोना के मिले मामलों को देखें तो यह आंकड़ा केवल 0.5 फीसद हैं। आइए डालते हैं आंकड़ों पर नजर।

By Amit AlokEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 11:05 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 06:49 PM (IST)
Bihar CoronaVirus Update: बिहार में कोरोना को लेकर राहत भरी खबर, केवल आधा फीसद मामलों में ही मौत
Bihar CoronaVirus Update: बिहार में कोरोना को लेकर राहत भरी खबर, केवल आधा फीसद मामलों में ही मौत

पटना, स्‍टेट ब्‍यूरो। देश के स्तर पर कोरोना ने अब तक 46,717 लोगों की जान ली है, लेकिन मृत्युदर के मामले बिहार में अमूमन दूसरे राज्यों से काफी कम हैं। राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण से 483 जानें गई हैं। सर्वाधिक मौत महाराष्ट्र में हुई हैं। बिहार के लिए यह सुखद बात है कि यहां सौ मामलों में केवल 0.5 फीसद मौत हुई हैं।

केंद्र सरकार के आंकड़ों की मानें तो महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण से 18306 लोगों की जानें गईं हैं। वहीं तमिलनाडु में 5278, आंध्रप्रदेश में2296, दिल्ली में 4153 तो उत्तर प्रदेश में 2230 और बंगाल में 2149 की जानें संक्रमण की वजह से गईं हैं। हालांकि, इन राज्यों में संक्रमण के कंफर्म मामले अधिक रहे हैं। बिहार में यह आंकड़ा 483 का है।

10 लाख की आबादी पर कितने लोग संक्रमित हैं, कुल संक्रमित में कितने फीसद एक्टिव मामले बचे हैं, सौ लोगों पर कितने की मृत्यु संक्रमण की वजह से हो रही है और रिकवरी दर क्या है, इन आंकड़ों को देखें तो बिहार में स्थिति उम्‍मीद जगाती दिखती है।

राज्य             कंफर्म केस     एक्टिव केस    मृत्युदर    रिकवरी रेट

बिहार               757.6          33.1            0.5           66.33

यूपी                 605.6          36.2            1.6           62.1

प.बंगाल          1046.3         25.5            2.1           72.4

दिल्ली             7494.9        7.4              2.8           89.8

महाराष्ट्र          4384.7        27.7            3.4           68.8

तमिलनाडु       4155.1        16.8            1.7            81.5

कर्नाटक          2986.3        40.9           1.8             57.3

गुजरात          1095           19.1            3.6            77.3   

chat bot
आपका साथी