Bihar CoronaVirus News: बिहार में टीकों की कमी से वैक्‍सीनेशन पर पड़ रहा असर, आज मिल सकती है बड़ी खेप

Bihar CoronaVirus News स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से बिहार को रविवार को 2.14 लाख टीके प्राप्त हुए हैं जो कोविशील्ड के हैं। इसके पहले शनिवार की देर रात बिहार को कोवैक्सीन की 50 हजार डोज प्राप्त हुई थीं।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Mon, 31 May 2021 03:55 PM (IST) Updated:Mon, 31 May 2021 03:55 PM (IST)
Bihar CoronaVirus News: बिहार में टीकों की कमी से वैक्‍सीनेशन पर पड़ रहा असर, आज मिल सकती है बड़ी खेप
बिहार में टीकों की धीमी आपूर्ति से अभियान पर पड़ रहा असर। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, राज्य ब्यूरो। Bihar CoronaVirus News: बिहार में टीके की कमी का असर सीधा टीकाकरण पर पड़ रहा है। रविवार को प्रदेश में 31,318 लोगों का ही टीकाकरण हो पाया। इसमें सिर्फ 5,260 टीके 18-45 उम्र वालों को मिल पाए। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को 26,588 लोगों को वैक्सीन (टीका) की पहली और 4,730 को दूसरी डोज दी गई। 18-45 उम्र वालों को 5,260 डोज दी गई। इनके अलावा 45-59 उम्र के 15,982 और 60 से ज्यादा उम्र के 3,480 लोगों को पहली डोज दी गई।

बिहार में अब तक दी जा चुकी एक करोड़ से अधिक डोज

बिहार में रविवार को 1,866 फ्रंटलाइन वर्कर को भी पहली डोज दी गई। अभियान के दौरान 45-59 उम्र के 3,241 और 60 से ज्यादा उम्र के 1,093 लोगों को टीके की दूसरी डोज दी गई। 396 टीके फ्रंटलाइन वर्कर को दिए गए। आंकड़ों की मानें तो सूबे में अब तक 103,77,674 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। जनवरी से प्रारंभ अभियान के दौरान 83,96,477 लोगों को पहली और 19,81,197 लोगों को दूसरी डोज दी गई है।

45 से अधिक उम्र वालों के लिए मिले 2.64 लाख टीके

बिहार को 45 से ज्यादा उम्र वालों के लिए वैक्सीन की 2.64 लाख डोज प्राप्त हुई हैं। इनमें 2.14 डोज कोविशील्ड की, जबकि 50 हजार डोज कोवैक्सीन की हैं। 18 प्लस वालों के लिए सूबे में टीके की कमी है, लेकिन सीरम इंस्टीट्यूट की ओर से प्रदेश को टीके कब मिलेंगे यह जानकारी नहीं भेजी गई है। 18-45 उम्र वालों को लगे सिर्फ 5260 टीके प्रदेश में अब तक 1.03 करोड़ को लगी वैक्सीन बिहार को मिले 2.64 लाख टीके, आज और मिलेंगे

आज भी बिहार को मिलने वाली है टीके की खेप

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से बिहार को रविवार को 2.14 लाख टीके प्राप्त हुए हैं, जो कोविशील्ड के हैं। इसके पहले शनिवार की देर रात बिहार को कोवैक्सीन की 50 हजार डोज प्राप्त हुई थीं। सोमवार को बिहार को कोवैक्सीन की और 1,04,620 डोज प्राप्त होंगी। ये सभी डोज 45 से अधिक उम्र वालों के लिए हैं।

chat bot
आपका साथी