Bihar Coronavirus News: पटना में हर 30 सेकेंड में कोरोना से संक्रमित हो रहा एक व्‍यक्ति, स्वस्थ होने की दर घटी

पटना में बीते 24 घंटे में 2639 संक्रमित मिले हैं। इस लिहाज से हर 30 सेकेंड नया कोरोना संक्रमित मिल रहा है। वहीं बीते 24 घंटे में 1833 लोग स्वस्थ हुए हैं। यानी हर घंटे 86 लोग स्वस्थ हो रहे हैं।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 03:02 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 03:02 PM (IST)
Bihar Coronavirus News: पटना में हर 30 सेकेंड में कोरोना से संक्रमित हो रहा एक व्‍यक्ति, स्वस्थ होने की दर घटी
पटना जिले में हर मिनट मिल रहे कोरोना के दो मरीज। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, जागरण संवाददाता। राजधानी पटना और आसपास के इलाके में कोरोना संक्रमण दर नया रिकॉर्ड बनाया है। पटना में बीते 24 घंटे में 2639 संक्रमित मिले हैं। इस लिहाज से हर 30 सेकेंड नया कोरोना संक्रमित मिल रहा है। वहीं, बीते 24 घंटे में 1833 लोग स्वस्थ हुए हैं। यानी हर घंटे 86 लोग स्वस्थ हो रहे हैं। बीते सात दिनों के आंकड़े बता रहे हैं कि स्वस्थ्य होने की तुलना में नए संक्रमित की तादाद बढऩे से एक्टिव केस की संख्या करीब 2326 बढ़ी है।

सात दिन में मिले 20,036 संक्रमित

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिर्पोट के अनुसार अब पटना में एक्टिव केस की संख्या 18 हजार पार कर गई है जो रिकॉर्ड है। गत 30 अप्रैल तक पटना में एक्टिव केस की संख्या 15994 थी। 30 अप्रैल से 6 मई के बीच सात दिनों में 20,036 नए संक्रमित मिले। स्वस्थ्य होने वालों की संख्या 14505 दर्ज की गई है। सप्ताह भर में स्वस्थ्य होने वालों की तुलना में संक्रमितों की संख्या करीब 5531 अधिक रिकॉर्ड की गई है।

तिथिवार सात दिनों में संक्रमण दर

तिथि  -  संक्रमित - स्वस्थ्य हुए - एक्टिव केस

6 मई  -     2639    - 1833     - 18320

5 मई  -    2787     - 1905    - 17782

4 मई  -    4097     - 1735    - 17487

3 मई  -    1743    - 1632    -  16318

2 मई  -    1927    - 2202    - 16807

1 मई  -    3500    - 3015     - 17000

30 अप्रैल - 3343  -  2183    - 15994

प्रखंडों में संक्रमण की स्थिति

प्रखंड              - एक्टिव केस

पटना सदर     - 12634 

फुलवारीशरीफ - 925

दानापुर           - 873

बाढ़              -   723

संपतचक      -  647

मोकामा         - 241

बिहटा            - 240

फतुहा             - 241

अथमलगोला  - 221

मसौढ़ी           - 216

दुल्हिनबाजार - 181

पुनपुन            - 172

बख्तियारपुर - 154

धनरूआ       -  152

पालीगंज      - 147

बिक्रम          - 111

पंडारक         - 95

मनेर            - 76

बेलछी         - 72

खुसरूपुर     - 69

नौबतपुर     - 63

घोसवरी     - 45

दनियावां      - 22  

आयुवर्ग के अनुसार संक्रमण की स्थिति

आयुवर्ग : संक्रमण दर

0-24 : 19.2

25-49 : 51.8

50-74 : 26.3

75-99 : 2.7

chat bot
आपका साथी