बिहार में विशेष टीकाकरण अभियान में 10.32 लाख लोगों को लगे कोविड के टीके, यूपी के बाद रहा दूसरा स्‍थान

Bihar Coronavirus Vaccination News बिहार में जारी कोविड टीकाकरण महाभियान के तहत सोमवार को राज्य में एक बार फिर विशेष अभियान चलाकर 10.32 लाख लोगों का टीकाकरण किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर टीकाकरण में देश में बिहार का स्थान दूसरा रहा।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 09:28 AM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 09:28 AM (IST)
बिहार में विशेष टीकाकरण अभियान में 10.32 लाख लोगों को लगे कोविड के टीके, यूपी के बाद रहा दूसरा स्‍थान
बिहार में कोविड टीकाकरण का अभियान तेज। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, राज्य ब्यूरो। Bihar Coronavirus Update News: बिहार में जारी कोविड टीकाकरण महाभियान के तहत सोमवार को राज्य में एक बार फिर विशेष अभियान चलाकर 10.32 लाख लोगों का टीकाकरण किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर टीकाकरण में देश में बिहार का स्थान दूसरा रहा। पहले स्थान पर उत्तर प्रदेश था जहां आज 1752427 लोगों का टीकाकरण किया गया। यूपी के अलावा मध्य प्रदेश में 556211, महाराष्ट्र में 613083 और राजस्थान में 252348 लोगों का टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रात करीब पौने नौ बजे तक 1031968 लोगों को कोविड के टीके दिए जा चुके थे।

राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को चले टीकाकरण अभियान के लिए राज्य में कुल 12862 केंद्र बनाए गए थे। इनमें 10 केंद्र प्राइवेट अस्पतालों में थे जबकि 12852 केंद्र सरकारी अस्पतालों व अन्य स्थानों पर बनाए गए। अभियान देर रात तक जारी रहेगा।

इसके पूर्व दो अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर विशेष टीकाकरण अभियान में करीब 27 लाख लोगों को टीके दिए गए थे जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर 17 सितंबर को चले अभियान के तहत 33 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया था।

उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक 1752427 लाख को लगाए गए टीके बिहार का देश में रहा दूसरा स्थान, महाराष्ट्र तीसरे पायदान पर

प्रमुख जिलों में आज टीकाकरण 

पटना -76278 पू. चंपारण - 31957 मुजफ्फरपुर- 26548 दरभंगा - 36264 गया - 50,186 सारण - 48201 सिवान - 48246 पूर्णिया - 55412

छूटे हुए लोगों के टीकाकरण के लिए घर-घर सर्वे शुरू

कोरोना टीकाकरण से छूट गए लोगों की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर सर्वे का काम शुरू कर दिया है। 21 अक्टूबर तक ऐसे लोगों की पहली सूची बन जाएगी, जिसके बाद 22 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाकर इन्हें वैक्सीन की पहली डोज दी जाएगी। राज्य में टीकाकरण का महाभियान चल रहा है। प्रयास है कि 31 दिसंबर तक राज्य की 18 वर्ष से ऊपर की 7.33 करोड़ आबादी का टीकाकरण कर दिया जाए। जुलाई से टीकाकरण का महाभियान प्रारंभ किया गया है। विभाग के अनुसार बड़ी संख्या में राज्य में ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने अब तक वैक्सीन की एक डोज भी नहीं ली है।  

यह कार्य सफलतापूर्वक हो और टीके से वंचित लोगों को वैक्सीनेट किया जाए इसके लिए आशा और आंगनबाड़ी सेविका की मदद ली गई है। आशा और आंगनबाड़ी सेविकाओं ने घर-घर जाकर ऐसे लोगों की पहचान का काम शुरू कर दिया है। इनके द्वारा प्राप्त सूची का मिलान मतदाता सूची से किया जाएगा। इसके बाद जिलों में केंद्र सक्रिय कर 22 अक्टूबर को छूटे हुए लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी