Bihar Corona Vaccine Update: वैक्‍सीन की आपूर्ति होते ही बिहार में छह गुना बढ़ी टीकाकरण की रफ्तार

बिहार को कोरोना वायरस वैक्सीन की नौ लाख डोज मिलते ही राज्‍य में टीकाकरण की रफ्तार छह गुणा बढ़ गई है। शुक्रवार को राज्य में जहां 40 हजार लोगों का टीकाकरण किया गया था वहीं शनिवार को 252835 लोगों का टीकाकरण किया गया।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 08:21 AM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 08:21 AM (IST)
Bihar Corona Vaccine Update: वैक्‍सीन की आपूर्ति होते ही बिहार में छह गुना बढ़ी टीकाकरण की रफ्तार
बिहार के अस्‍पतालों में सुचारू हुआ कोरोना टीकाकरण। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, राज्य ब्यूरो। Bihar Coronavirus Vaccination Update News: बिहार को कोरोना वायरस वैक्सीन की नौ लाख डोज मिलते ही राज्‍य में टीकाकरण की रफ्तार छह गुणा बढ़ गई है। शुक्रवार को राज्य में जहां 40 हजार लोगों का टीकाकरण किया गया था वहीं शनिवार को 2,52,835 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसके साथ ही राज्य में टीकाकरण कराने वालों की संख्या बढ़कर 46.83 लाख पहुंच गई है। दरअसल पिछले हफ्ते 10 लाख से अधिक वैक्‍सीन की डोज प्रदेश को मिली है, लेकिन कुछ अस्‍पतालों तक वैक्‍सीन पहुंचने में विलंब होने के कारण टीकाकरण की रफ्तार अचानक थम गई थी। अब जबकि प्रदेश को पर्याप्‍त मात्रा में वैक्‍सीन मिल गई है, एक बार फिर टीका लगाने वाले अस्‍पतालों में पहुंचने लगे हैं।

शनिवार को सवा लाख लोगों को वैक्‍सीन की पहली डोज

राज्य स्वास्थ्य समिति से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को 45-59 उम्र के 1,27,710 लोगों को वैक्सीन की पहली और 5,092 को दूसरी डोज दी गई। इसी तरह 60 से अधिक उम्र के 98,797 को वैक्सीन की पहली और 16,043 लोगों को दूसरी डोज दी गई। पहली और दूसरी डोज लेने वालों में कुछ हेल्थ और फ्रंटलाइन वर्कर भी शामिल हैं।

शुक्रवार की अपेक्षा छह गुणा ज्यादा लोगों का टीकाकरण शुक्रवार को महज 40 हजार का किया गया था टीकाकरण

अब तक करीब 46 लाख लोगों को लग चुका है टीका

स्वास्थ्य समिति के अनुसार राज्य में अब तक 46,83,143 लोगों का टीकाकरण किया गया है। इनमें 41,08,246 लोगों को वैक्सीन की पहली और 5,74,897 को दूसरी डोज दी गई है। इधर स्वास्थ्य विभाग ने रविवार से चार लाख से अधिक लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह विशेष टीकाकरण अभियान है, जो चार दिनों तक जारी रहेगा।

विशेष अभियान के साथ आज से बढ़ेगी टीकाकरण की गति

बिहार में 11 से 14 अप्रैल तक कोरोना टीकाकरण के विशेष अभियान शुरू हुआ है। इस दौरान टीकाकरण की गति और तेज होने की उम्‍मीद है। बिहार सरकार ने इसके लिए केंद्र सरकार से वैक्‍सीन की 15 लाख अतिरिक्‍त डोज देने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी