Bihar Politics: आरजेडी-कांग्रेस की टूट पर सीएम नीतीश ने पहली बार खोला मुंह, कई और मसलों पर भी की बात

Bihar Politics महागठबंधन यानी राजद और कांग्रेस के बीच टूट पर पहली बार मुख्‍यमंत्री की प्रतिक्रिया सामने आ गई है। नीतीश कुमार ने इस पूरे वाकये पर छोटी लेकिन दिलचस्‍प टिप्‍पणी की है। इसके अलावा भी उन्‍होंने कई और मसलों पर बात की।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 01:46 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 01:46 PM (IST)
Bihar Politics: आरजेडी-कांग्रेस की टूट पर सीएम नीतीश ने पहली बार खोला मुंह, कई और मसलों पर भी की बात
बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार। फाइल फोटो

पटना, राज्य ब्यूरो। Bihar Politics: महागठबंधन से कांग्रेस के अलग हो जाने के घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शनिवार को जब उनकी प्रतिक्रिया पूछी गयी तो दो टूक अंदाज में उन्होंने कहा कि जानें वे लोग, जो करना है करें। हमें न इसमें न कोई रूचि है और न ही दिलचस्पी। मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद कक्ष के समीप कृषि विभाग के एक कार्यक्रम से लौटने के क्रम में उन्होंने यह बात कही। मुख्यमंत्री से जब लालू प्रसाद के बारे में यह पूछा गया कि वह उप चुनाव में प्रचार के लिए आ रहे हैं तो वह टाल गए।

उत्‍तराखंड में वर्षापात से 10 लोगों की जान

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में अत्यधिक वर्षापात की वजह से बाढ़ में अब तक बिहार के 10 लोगों की जान गयी है। तीन लोगों के शव आ गए हैं और सात अन्य लोगों के शव लाए जा रहे हैं। दिल्ली स्थित बिहार भवन के स्थानिक आयुक्त कार्यालय से इस मामले को देखा जा रहा। उन्होंने कहा कि इस आपदा में जिन लोगों की मौत हुई है उन्हें सरकार मदद करेगी। मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रति परिवार दो लाख रुपए की सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की जान गयी है उनमें सभी पश्चिमी चंपारण के हैं।

महागठबंधन की टूट पर मुख्यमंत्री बोले हमें इसमें कोई रूचि नहीं उत्तराखंड हादसे में मारे गए बिहार के लोगों को मिलेगी राहत मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रति परिवार दो-दो लाख की सहायता अब तक 10 लोगों की जान गयी, सभी पश्चिम चंपारण के

कोरोना टीकाकरण में सौ करोड़ की उपलब्धि के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि बड़ी है। बिहार में भी हमलोग साढ़े छह करोड़ तक पहुंच चुके हैं। चार करोड़ लोग पहला डोज ले चुके हैं। उन्हें दूसरा डोज भी दिला दिया जाएगा। लक्ष्य यह है कि सभी लोगों का टीकाकरण करा दिया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को प्रेरित किया जा रहा।

chat bot
आपका साथी