बिहार के सीएम नीतीश कुमार बोले-गरीब राज्य होते हुए भी हम जितना संभव है लोगों की सहायता कर रहे

छह माह में छह करोड़ लोगों के टीकाकरण अभियान के आरंभ के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि गरीब राज्य होते हुए भी जितना संभव है लोगों की सहायता के लिए यहां जरूरी कदम उठाए जा रहे।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 05:22 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 05:22 PM (IST)
बिहार के सीएम नीतीश कुमार बोले-गरीब राज्य होते हुए भी हम जितना संभव है लोगों की सहायता कर रहे
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। जागरण आर्काइव। -

राज्य ब्यूरो, पटना : छह माह में छह करोड़ लोगों के टीकाकरण अभियान के आरंभ के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि गरीब राज्य होते हुए भी जितना संभव है, लोगों की सहायता के लिए यहां जरूरी कदम उठाए जा रहे। बिहार में कोरोना से मृत्यु होने पर चार लाख की अनुग्रह राशि दे रहे हैैं। बिहार में अब तक 9 हजार, पांच सौ 57 लोगों की मृत्यु कोरोना से हुई है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि छह माह में छह करोड़ लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य मामूली नहीं है। इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा। अभियान के आरंभ के मौके पर मुख्यमंत्री ने टीकाकरण के अभियान गीत (कर दिखाएगा बिहार, कोरोना का टीका लगवाएगा बिहार) को भी लांच किया। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि कोरोना का पहला टीका लगवाने वाले लोग दूसरा टीका अवश्य लगाएं। 

यह भी जानें

- बिहार में कोरोना से मृत्यु होने पर दी जा ही चार लाख की अनुग्रह राशि

- जांच, इलाज और टीकाकरण को लेकर सरकार प्रतिबद्ध

- टीकाकरण के अभियान गीत कर दिखाएगा बिहार को मुख्यमंत्री ने लांच किया

कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन जरूरी

अभियान के आरंभ को ले आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय व शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी अपने विचार रखे। सभी ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने टीकाकरण अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, चंचल कुमार, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार व मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल सिंह मौजूद थे। वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव, कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी व उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन सहित कई अन्य मंत्री भी मौजूद थे।  

chat bot
आपका साथी