Bihar By-Election: कांग्रेस के स्‍टार प्रचारक आज से संभालेंगे मोर्चा, JDU के साथ RJD भी रहेगा निशाने पर

By-Election in Bihar करीब 21 वर्षों बाद बिहार में अपने बूते किसी चुनाव के मैदान में किस्मत आजमा रही कांग्रेस इस बार किसी गलती के मूड में नहीं है। उपचुनाव की दोनों सीटों पर जोर आजमाइश को उतरी कांग्रेस विरोधियों की दशा-दिशा समझने के बाद हर कदम उठा रही है।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 06:37 AM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 06:37 AM (IST)
Bihar By-Election: कांग्रेस के स्‍टार प्रचारक आज से संभालेंगे मोर्चा, JDU के साथ RJD भी रहेगा निशाने पर
आज से उपचुनाव के मैदान में उतरेगी कांग्रेस। सांकेतिक तस्‍वीर

सुनील राज, पटना। By-Election in Bihar: करीब 21 वर्षों बाद बिहार में अपने बूते किसी चुनाव के मैदान में किस्मत आजमा रही कांग्रेस (Congress) इस बार किसी गलती के मूड में नहीं है। अपने सहयोगी से धोखा मिलने के बाद उपचुनाव की दोनों सीटों पर जोर आजमाइश को उतरी कांग्रेस विरोधियों की दशा-दिशा समझने के बाद अपना हर कदम उठा रही है। अब जबकि मतदान का दिन नजदीक आ रहा है। कांग्रेस विरोधियों पर अपने हमले तेज करने में जुट गई है। अब तक पार्टी के प्रदेश स्तर के नेता तारापुर और कुशेश्वरस्थान सीट पर विरोधियों के खिलाफ मोर्चा ले रहे थे। 21 अक्टूबर से पार्टी के दिग्गज स्टार प्रचारक भी इस लड़ाई में कूदने वाले हैं। उपचुनाव की दोनों सीटों पर पार्टी ने स्टार प्रचारकों की फील्डिंग मैदान में सजा दी है। 

कांग्रेस के निशाने पर रहेगा राजद 

कांग्रेस भाजपा से संबंध तोड़ कांग्रेस में आए कीर्ति आजाद गुरुवार से बिहार में रहेंगे। वे 21 आर 22 अक्टूबर को कुशेश्वरस्थान में होंगे जहां जदयू प्रत्याशी के साथ उनके निशाने पर पूर्व की सहयोगी राजद भी होगी। 22 को बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास भी प्रचार में कूद रहे हैं। वे 22 से लगातार चुनाव क्षेत्र में ही रहेंगे। दास ने अभी हाल ही में राजद पर बड़ा हमला किया था और उसे भाजपा का सहयोगी तक बता दिया था। माना जा रहा है उपचुनाव में प्रचार के दौरान जदयू (JDU) से ज्यादा दास के निशाने पर राजद (RJD) होगा। इनके साथ ही लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. शकील अहमद, इमरान प्रतापगढ़ी, शत्रुघ्न सिन्हा, कन्हैया, जिग्नेश और हार्दिक पटेल भी 22 से सक्रिय हो जाएंगे। बता कि अब तक उपचुनाव मैदान पर प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, विधानमंडल दल के नेता अजीत शर्मा के साथ प्रचार समिति के अध्यक्ष डा. अखिलेश प्रसाद सिंह नेता विरोधियों पर हमलावर थे। स्टार प्रचारकों के मैदान में कूदने के साथ ही यह साफ हो चला है कि अब चुनाव क्षेत्र में गर्मी बढऩे वाली है।  

chat bot
आपका साथी