आम लोगों को कोरोना का टीका लगवाने के लिए जागरूक करेगी भाजपा, पटना से शुरू किया अभियान

बिहार के भाजपा कार्यकर्ता (Bihar BJP) अब कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में मददगार बनेंगे। भाजपा आम लोगों को कोरोना का टीका (Coranavirus Vaccination) लगवाने के लिए आम लोगों को जागरूक कर रही है। इसकी शुरुआत हो गई है।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 09:51 AM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 09:51 AM (IST)
आम लोगों को कोरोना का टीका लगवाने के लिए जागरूक करेगी भाजपा, पटना से शुरू किया अभियान
बिहार में भाजपा ने शुरू किया कोरोना टीकाकरण अभियान।

पटना, जागरण टीम। बिहार के भाजपा कार्यकर्ता (Bihar BJP) अब कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में मददगार बनेंगे। भाजपा आम लोगों को कोरोना का टीका (Coranavirus Vaccination) लगवाने के लिए आम लोगों को जागरूक कर रही है। इसकी शुरुआत हो गई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि कोरोना काल में हम सभी को सावधानी बरतते हुए टीकाकरण करवाना है। अभी 11 से 14 फरवरी तक टीका उत्सव मनाया जा रहा है। 46 लाख तक टीकाकरण हुआ है। सभी भाजपा कार्यकर्ता सावधानी के साथ घर-घर जाकर आह्वान करेंगे कि लोग ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण करवाएं, क्योंकि इस बार का करोना पहले से ज्यादा खतरनाक है पूरे विश्व में दोनों टीका लेने के बाद रिस्क कम हुआ है।

सदस्‍यता अभियान के साथ कोरोना टीकाकरण की भी बात

डॉ. जायसवाल ने रविवार को महिला मोर्चा की तरफ से महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर टीकाकरण सह सदस्यता अभियान के तहत पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कोरोना टीकाकरण पर काफी जोर दिया। कार्यक्रम में दीघा विधायक संजीव चौरसिया विधान पार्षद निवेदिता सिंह, मंत्री सजल झा ने महिला मोर्चा की सदस्यता ग्रहण करने वालों को बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन विनीता मिश्रा और सरोज जायसवाल ने किया। कार्यक्रम में ललिता कुशवाहा, नीलम चंद्रवंशी, पूनम सिंह, शोभा सिंह समेत अन्य महिला नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शास्‍त्रीनगर से शुरू किया वैक्सीनेशन जागरुकता अभियान

भाजपा के प्रदेश वैक्सीनेशन प्रभारी सह प्रदेश महामंत्री व दीघा विधायक डॉ. संजीव चौरसिया ने शास्त्रीनगर प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में वैक्सीनेशन जागरुकता अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेश वैक्सीनेशन प्रभारी ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अपील की कि खुद टीका लगवाएं और आमजन को भी प्रेरित करें।

प्रदेश प्रभारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 11 से 14 अप्रैल तक टीका उत्सव मनाया जाएगा। उन्‍होंने आम लोगों से बढ़-चढ़कर कोरोना का टीका लगवाने की मांग की।

chat bot
आपका साथी