बिहार में कोविड टीकाकरण की गति बढ़ाने में जुटेगी भाजपा, सांसद और विधायक बढ़ाएंगे लोगों का उत्‍साह

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि राज्य में कोविड की दूसरी लहर शांत हो चुकी है फिर भी सतर्कता जरूरी है। इस लड़ाई में टीकाकरण ही सबसे बड़ा हथियार है। त्योहारों के मौसम को देखते हुए टीकाकरण की रफ्तार को और तेज करना काफी आवश्यक है।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Tue, 31 Aug 2021 11:10 AM (IST) Updated:Tue, 31 Aug 2021 11:10 AM (IST)
बिहार में कोविड टीकाकरण की गति बढ़ाने में जुटेगी भाजपा, सांसद और विधायक बढ़ाएंगे लोगों का उत्‍साह
बिहार में भाजपा लगाएगी टीकाकरण की गति बढ़ाने पर जोर। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, राज्य ब्यूरो। Bihar Politics: कोरोना टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए भाजपा के सभी सांसद, विधायक और संगठन पदाधिकारी दो दिन (31 अगस्त और पहली सितंबर) टीका केंद्रों पर उपस्थित रहकर लोगों को उत्साहित करेंगे। आने वाले महीनों में पर्व-त्योहार को देखते हुए भाजपा ने यह कदम उठाया है। पूर्व उप मुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने कहा है कि कोरोना टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए भाजपा के सभी सांसद, विधायक और संगठन पदाधिकारी दो दिन केंद्रों पर उपस्थित रह कर लोगों को उत्साहित करेंगे। हालांकि, 29 अगस्त को देश में एक करोड़ लोगों को एक दिन में वैक्सीन लगाने का नया रिकार्ड बनाया गया, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण अपेक्षा के अनुरूप नहीं हो पाया है। वैक्सीन पर विपक्षी राजनीति से जो भ्रम पैदा हुआ, उसके निवारण के लिए पार्टी जनता के बीच जाएगी।

टीकाकरण अभियान तेज करने लोगों के बीच जाएगी भाजपा सुशील मोदी बोले, आज और कल टीका केंद्रों पर मौजूद रहेंगे सांसद, विधायक प्रदेश अध्यक्ष ने की पार्टी नेताओं से अभियान को सफल बनाने की अपील

कोविड संक्रमण के खिलाफ टीकाकरण ही सबसे बड़ा है हथियार

इधर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि राज्य में कोविड की दूसरी लहर शांत हो चुकी है, फिर भी सतर्कता जरूरी है। इस लड़ाई में टीकाकरण ही सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के मौसम को देखते हुए टीकाकरण की रफ्तार को और तेज करना काफी आवश्यक है। सरकार ने दिसंबर तक छह करोड़ लोगों को टीका लगाने का लक्ष्‍य निर्धारित किया गया है।

टीकाकरण में दिखाएं तेजी तो त्‍योहारों में मिल सकती है छूट

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ जैसे महापर्व का आयोजन, पहले की तरह बिना रोक-टोक के तभी संभव है, जब अधिसंख्य लोग टीका ले चुके हों। इसीलिए बिहार भाजपा 31 अगस्त व एक सितंबर को विशेष टीकाकरण अभियान चलाएगी, जिसमें पार्टी के सभी प्रतिनिधि अपने क्षेत्रों में उपस्थित रहकर इस अभियान को गति देंगे।

chat bot
आपका साथी