एक-एक कार्यकर्ता को प्रशिक्षि‍त करेगी बिहार भाजपा, फरवरी में शुरू होगा मंडल स्‍तरीय शिविर

भाजपा 28 से 13 क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर में पढ़ाएगी संगठन विस्तार का पाठ चार से 14 फरवरी तक मंडलों में चलेगा मंडल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को मजबूत बनाने की चल रही है कवायद

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 11:06 AM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 11:06 AM (IST)
एक-एक कार्यकर्ता को प्रशिक्षि‍त करेगी बिहार भाजपा, फरवरी में शुरू होगा मंडल स्‍तरीय शिविर
बिहार भाजपा ने बनाई है खास रणनीति। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, राज्य ब्यूरो। Bihar Politics: बिहार में संगठन को मजबूत बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) पूरी तरह पेशेवर तरीके से कदम उठा रही है। भाजपा ने पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता को प्रशिक्षित कर उनकी क्षमता का पूरा इस्‍तेमाल पार्टी को मजबूत बनाने में करने का फैसला किया है। इसके लिए बड़ी तादाद में प्रशिक्षक तैयार किए जाएंगे। भाजपा (Bihar BJP) प्रदेश स्तर पर क्षेत्रीय प्रशिक्षक तैयार करने के बाद अब 13 क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर (Regional Training Camp) लगाएगी।

31 जनवरी तक तय हो जाएंगी तिथियां

पार्टी ने 28 से 31 जनवरी तक क्षेत्रीय बैठक और चार से 14 जनवरी तक करीब 1100 मंडल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का कार्यक्रम तय किया है। पहले चरण में 28 से 31 जनवरी तक क्षेत्रीय बैठक में मंडल स्तरीय प्रशिक्षक तैयार किए जाएंगे। प्रदेश नेतृत्व ने इसके बाद मंडलों में भाजपा का मंडल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर  लगाने का कार्यक्रम तैयार किया है। क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर में पार्टी नए कार्यकर्ताओं के अलावा अन्य दलों से जुड़े नेताओं को पार्टी की रीति नीति बताएगी। इसके अलावा संगठन विस्तार और जन सरोकार से संबंधित विषयों के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी जाएगी।

यह रहेगा क्षेत्रीय बैठक का कार्यक्रम

पार्टी ने संगठनात्मक 45 जिलों को ध्यान में रखते हुए 13 क्षेत्रीय प्रशिक्षण का कार्यक्रम तय किया है। इसमें औसतन तीन से चार जिलों के कार्यकर्ताओं को बुलाया जाएगा। मगध में गया और औरंगाबाद, पाटलिपुत्र  क्षेत्र के लिए पटना ग्रामीण में, मिथिला क्षेत्र के लिए मधुबनी में, कोसी क्षेत्र के लिए पूर्णिया  और मधेपुरा में, चंपारण क्षेत्र के लिए बेतिया में  प्रशिक्षण शिविर का कार्यक्रम तय किया गया है। प्रशिक्षण के लिए आठ विषय से संबंधित पाठ्यक्रम और अध्ययन सामग्री तैयार किए गए हैं। केंद्रीय मंत्री, राज्य सरकार में शामिल भाजपा के मंत्रियों, प्रदेश स्तरीय वरिष्ठ नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों  को कक्षा लेने की जिम्मेदारी दी गई है।

chat bot
आपका साथी