बंगाल में कार्यकर्ताओं पर हुए हमले पर बोले बिहार बीजेपी अध्यक्ष-ममता बनर्जी क्यों हैं चुप

बंगाल चुनाव परिणाम आने के 24 घंटे के अंदर भाजपा के कई कार्यकर्ताओं की तृणमूल कांग्रेस समर्थकों द्वारा हत्या दुकानों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में लूट की घटना पर बिहार भाजपा ने चिंता जताई है। बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के करतूत की निंदा की।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 03:54 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 03:54 PM (IST)
बंगाल में कार्यकर्ताओं पर हुए हमले पर बोले बिहार बीजेपी अध्यक्ष-ममता बनर्जी क्यों हैं चुप
बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल। जागरण आर्काइव।

राज्य ब्यूरो, पटना : बंगाल चुनाव परिणाम आने के 24 घंटे के अंदर भाजपा के कई कार्यकर्ताओं की तृणमूल कांग्रेस समर्थकों द्वारा हत्या, दुकानों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में लूट की घटना पर बिहार भाजपा ने चिंता जताई है।बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल की अध्यक्षता में पार्टी प्रदेश मुख्यालय में मंगलवार को हुई बैठक में शीर्ष नेता शामिल हुए। बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के करतूत की निंदा की। भाजपा के कई कार्यकर्ताओं के घर और दुकान में लूट की घटना पर आक्रोश प्रकट किया। जायसवाल ने बंगाल के राज्यपाल को पत्र लिखकर पूरे घटना क्रम की ओर ध्यान आकृष्ट किया है। लिखा है कि तृणमूल कांग्रेस की हिंसा के वीभत्स दृश्य सामने आ रहे हैं। यह चिंताजनक व दुर्भाग्यपूर्ण है। आश्चर्य यह है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मूक दर्शक बनी हुईं हैं।

लोकतंत्र मेंं हिंसा का कोई स्थान नहीं

उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र मेंं हिंसा का कोई स्थान नहीं होता है। हम घटना के कड़ी निंदा करते है और मांग करते है कि बंगाल में हत्या और हिंसा की राजनीति तत्काल अंकुश लगाएं। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में हुई बैठक में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, भाजपा के मुख्यालय प्रभारी सुरेश रूंगटा और कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। बता दें कि बंगाल चुनाव के बाद राज्य में हिसा का शुरू हो गई। रविवार शाम से सोमवार रात तक घटनाएं घटीं। इन में करीब 11 लोगों के मारे जाने की खबर है। भाजपा ने कहा था कि नौ उसके कार्यकर्ता हैं। ज्यादातर घटनाओं में आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगा है। इसको लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बंगाल सरकार से रिपोर्ट मांगी है। बंगला में हुई घटना का असर बिहार पर भी दिखा है। बिहार के नेताओं ने पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए हमले का कड़ा विरोध जताया है। बिहार बीजेपी का कहना है कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। 

chat bot
आपका साथी