बिहार बीजेपी बोली- नरेन्द्र मोदी के कारण बेरोजगार हुई कांग्रेस, 20 साल तक कोई उम्मीद नहीं

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट करने के साथ ही लिखकर शुभकामनाएं दी हैं। वहीं लालू प्रसाद यादव का राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री के 71वीं जन्मतिथि को बेरोजगार दिवस के रूप में मना रही है। इसपर बिहार बीजेपी ने कटाक्ष किया।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 04:58 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 04:58 PM (IST)
बिहार बीजेपी बोली- नरेन्द्र मोदी के कारण बेरोजगार हुई कांग्रेस, 20 साल तक कोई उम्मीद नहीं
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी। जागरण आर्काइव।

जागरण टीम, पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन्मतिथि पर बिहार में कार्यक्रमों की बहार है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट करने के साथ ही लिखकर शुभकामनाएं दी हैं। वहीं लालू प्रसाद यादव का राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री के 71वीं जन्मतिथि को बेरोजगार दिवस के रूप में मना रही है। इसपर बिहार बीजेपी अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने हमला किया है। डां. संजय ने पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी की वजह से कांग्रेस बेरोजगार हुई है। अभी 20 साल पार्टी का यही आलम रहेगा। 

बिहार भाजपा अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस वाले बेरोजगार बैठे हैं और अगले 20 साल ऐसे ही रहेंगे। हर किसी को अपना दुख जाहिर करने की आजादी है। पीएम मोदी के जन्मदिवस पर उनका कहना ठीक ही है। आखिर बेरोजगारी भी तो मोदी के कारण ही आई है। संजय ने बताया कि आज से 20 दिनों तक बीजेपी सेवा और समर्पण दिवस मनाएगी। वहीं प्रदेश कार्यालय पटना में नरेंद्र मोदी की जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी और "नमो उत्सव" का शुभारंभ किया गया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, विधायक नंदकिशोर यादव, भीखूभाई दलसानिया और मंत्री जीवेश कुमार के साथ बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजदू रहे। वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि नरेंन्द्र मोदी सत्य, न्याय, कर्मठता, मानवता, धीरता, साहस एवं राष्ट्रवादिता के प्रखर राजनेता हैं। उनके सबल नेतृत्व एवं कुशल मार्गदर्शन में देश और दुनिया में भारत का गौरव एवं प्रतिष्ठा बढ़ी है। उन्होंने पीएम  के स्वस्थ, सफल एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।

नीतीश ने लिखा बधाई संदेश

पीएम की जन्मतिथि पर बिहार सीएम नीतीश कुमार ने अलग तरह से उन्हें शुभकामनाएं दीं। नीतीश ने महाटीकाकरण के बोर्ड पर पीएम के लिए बधाई संदेश लिखा। लिखा कि प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। इस मौके पर नीतीश ने पहले की सरकारों पर हमला भी किया। कहा कि अब हमें का करने का मौका मिला है तो बेहतरी होगी। आज नहीं तो कल हमने जो किया है उसकी चर्चा की जाएगी। पहले की सरकारों का हाल आपने देखा ही है।

chat bot
आपका साथी