बिहार भाजपा विधायक ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ खोला मोर्चा, पश्चिम बंगाल चुनाव और कुंभ पर उठाए सवाल

विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने कहा कि पश्चिम बंगाल में अभी चुनाव चल रहा है। कोविड की जांच भी नहीं हो रही है। चुनाव के बाद पता चलेगा कि वोट के लालची नेताओं ने पश्चिम बंगाल की जनता का कितना नुकसान किया। कुंभ आयोजन पर भी कटाक्ष किया।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 08:22 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 08:40 PM (IST)
बिहार भाजपा विधायक ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ खोला मोर्चा, पश्चिम बंगाल चुनाव और कुंभ पर उठाए सवाल
भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू की तस्‍वीर।

पटना, राज्य ब्यूरो। भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू (BJP MLA Gyanendra Singh Gyanu) ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बिहार के बाढ़ विधान सभा क्षेत्र (Badh constituency) से विधायक ज्ञानू ने बड़ी बात कह दी है। उन्होंने कहा है कि लोग कोरोना से खुद अपना बचाव करें। देश के राजनीतिक दलों को आम लोगों की नहीं, सिर्फ सत्ता की चिंता है।

उन्होंने कहा कि कोरोना विस्फोट के दौर में पश्चिम बंगाल (West Bengal)  में अगर एक चरण में विधानसभा चुनाव (Assembly polls 2021) हो जाता तो आम लोगों की जान बच सकती थी। लेकिन, सत्ता की लालच के चलते राजनीतिक दलों ने इस विकल्प का चयन नहीं किया। ज्ञानू ने कहा कि पश्चिम बंगाल में अभी चुनाव चल रहा है। कोरोना की जांच भी ढंग से नहीं हो रही है। चुनाव के बाद पता चलेगा कि वोट के लालची नेताओं ने पश्चिम बंगाल की जनता का कितना नुकसान किया।उन्होंने कहा कि कुंभ (Kumbh) का आयोजन भी रोका जा सकता था। राजनीतिक लाभ के लिए इस आयोजन को भी नहीं रोका गया।

  तब भी भाजपा को परिणाम भुगतने की दी थी धमकी

यह पहली बार नहीं जब ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंका है। इसके पहले बिहार मंत्रिमंडल (Bihar Cabinet) के पहले विस्‍तार के पहले उन्‍होंने पार्टी में जमकर घमासान मचाया था। सीएम नीतीश कुमार की कैबिनेट में जगह नहीं मिलने पर वे काफी खफा थे। उन्‍होंने पार्टी पर सवर्णो की उपेक्षा का खुला आरोप लगाया था। कहा था कि दो-दो उप मुख्‍यमंत्री में से सवर्ण समाज (Upper Caste) को एक भी पद नहीं मिला। पार्टी पर वरिष्‍ठ विधायकों की अनदेखी का आरोप लगाकर अपने साथ 15 विधायकों के होने का दावा किया था। कहा था कि समय आने पर फैसला होगा, भाजपा गंभीर परिणाम भुगतेगी।

हाल ही में महम्‍मदपुर हत्‍याकांड पर भी नीतीश सरकार (Nitish government) के खिलाफ जमकर बयानबाजी की थी।

chat bot
आपका साथी