बिहार चुनाव 2020ः चुनावी मैदान में लगातार सुर्खियां बटोर रहे सचिन-सहवाग, राजनाथ सिंह ने फिर किया याद

गोपालगंज में आयोजित चुनावी सभा में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बार फिर सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग की जोड़ी को याद किया। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दामन में कभी दाग नहीं लगा है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 03:42 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 03:47 PM (IST)
बिहार चुनाव 2020ः चुनावी मैदान में लगातार सुर्खियां बटोर रहे सचिन-सहवाग, राजनाथ सिंह ने फिर किया याद
बिहार में एक चुनावी सभा को संबोधित करते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। जागरण आर्काइव।

पटना, जेएनएन। बिहार विधानसभा के लिए पहले चरण का मतदान हो चुका है। अब तीन और सात नवंबर को वोट डाले जाएंगे। कुल 243 सीटों के लिए चुनाव होने हैं। दस नवंबर को सरकार किसकी है? ये तय हो जाएगा। चुनाव को दौरान भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुर्खियां बटोर रहे हैं। शनिवार को चुनावी सभा में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बार फिर सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग की जोड़ी को याद किया। 

नीतीश के दामन में दाग नहीं, इस लिए हैं साथ

गोपालगंज में आयोजित चुनावी जनसभा में राजनाथ सिंह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दामन में कभी दाग नहीं लगा है। इसलिए नीतीश कुमार को पुन: मुख्यमंत्री बनाने के लिए भाजपा उनके साथ है। क्रिकेट में जिस तरह सचिन तेंदुलकर तथा वीरेंद्र सहवाग सहवाग की जोड़ी आप लोेगों ने देखी है, उसी तरह नीतीश कुमार तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जोड़ी है।

हम पाकिस्तान और चीन दोनों को दे रहे मुंह तोड़ जवाब

रक्षा मंंत्री राजनाथ सिंह महम्मदपुर में गोविंद हाई स्कूल के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2014 से अब तक पूरे देश में समर्थन के कारण एनडीए की केंद्र में सरकारी बनी है। दोनों के समर्थन से बिहार के विकास के लिए हमलोगों ने करोड़ों रुपये का पैकेज देकर मदद की है। इस कारण राज्य में बदलाव देखने को मिला। 

लालू के शासन में हो रहा था पलायन

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का शासन जंगलराज था। उस दौरान युवा पलायन कर रहे थे। राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने बिहार के विकास में कोई मदद नहीं की। उन्होंंने कहा कि आज सारी दुनिया जानती है कि पाकिस्तान तथा चीन देश के दुश्मन हैं। हम लोग दोनों को करारा जवाब दे रहे हैं। विपक्षी इस पर राजनीति कर रहे हैं। 

chat bot
आपका साथी