बिहार चुनाव 2020ः उपेंद्र कुशवाहा की बड़ी घोषणा, बोले-15 दिन में कर दूंगा जो 15 साल में नहीं हुआ

बिहार चुनाव 2020ः पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि नीतीश कुमार के 15 वर्ष के शासनकाल में जो काम बिहार में नहीं हुआ वह 15 दिनों में पूरा हो जाएगा। आप बस एक मौका दें।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 10:22 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 10:22 PM (IST)
बिहार चुनाव 2020ः उपेंद्र कुशवाहा की बड़ी घोषणा, बोले-15 दिन में कर दूंगा जो 15 साल में नहीं हुआ
रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा। जागरण आर्काइव।

वैशाली, जेएनएन। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान बड़ी-बड़ी घोषणा होने का सिलसिला जारी है। पार्टियों की ओर से करीब 35 लाख रोजगार देने के बाद अब उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि नीतीश कुमार के 15 वर्ष के शासनकाल में जो काम बिहार में नहीं हुआ, वह 15 दिनों में पूरा हो जाएगा। आप बस एक मौका दें। महुआ, राजापाकर एवं हाजीपुर विधानसभा क्षेत्र में अपने प्रत्याशियों के पक्ष चुनावी सभा को संबोधित करते हुए रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि इस बार के चुनाव में बिहार के विकास के लिए वोट दें।

बिहार में विकास अभी शून्य

जाति और धर्म के नाम पर बिहार का विकास नहीं हो सकता है। एक-एक कर आपने 30 साल तक सभी को मौका दिया लेकिन क्या हुआ? बिहार में विकास अभी शून्य है। यहां के मजदूर रोजी के लिए बाहर जाते हैंं। उनका कितना अपमान हुआ, इसे सभी ने देखा है। कुशवाहा ने कहा कि आपकी ताकत के बल पर बिहार का भाग्य बदलेगा। शिक्षा एवं स्वास्थ्य का हाल काफी बुरा है। सरकारी अस्पताल के बेड पर कुत्ता बैठता है। डाक्टर के बिना अस्पताल चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपकी ताकत से ही बिहार का भाग्य बदलेगा। राज्य की जनता ने बड़े और मझले भाई को 15-15 वर्ष मौका दिया। दोनों ने केवल अपनी तिजोरी भरने का काम किया। 

रालोसपा के नेतृत्व में बनेगी सरकार: उपेंद्र 

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने दावा किया है कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में जनता ने राजग और महागठबंधन के खिलाफ वोट किया है। दोनों गठबंधनों को जनता ने 15-15 साल सरकार चलाने का मौका दिया, लेकिन दोनों ने जनता को केवल ठगा। अबकी बार प्रदेश में न राजग और न महागठबंधन की सरकार बनेगी बल्कि राज्य की जनता रालोसपा नेतृत्व वाले ग्रैंड यूनाइटेड सेक्यूलर फ्रंट को बहुमत देकर सरकार बनाएगी। पहले चरण में जनता ने फ्रंट के तीन दर्जन उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित कर दी है। 

chat bot
आपका साथी