Bihar Assembly Election 2020ः बागी उम्‍मीदवार बिगाड़ सकते हैं किस्‍मत, वोटों का बिखराव रोकना होगी प्रमुख चुनौती

कैमूर लखीसराय मुंगेर और रोहतास जिले की सीटों पर भितरघात और बागी प्रत्‍याशियों के कारण वोटों का समीकरण बिगड़ सकता है। खासकर बागी प्रत्‍याशियों के कारण दलीय योद्धाओं को वोटों के बिखराव की आशंका बेचैन किए हुए है।

By Bihar News NetworkEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 03:00 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 03:00 PM (IST)
Bihar Assembly Election 2020ः बागी उम्‍मीदवार बिगाड़ सकते हैं किस्‍मत, वोटों का बिखराव रोकना होगी प्रमुख चुनौती
विधानसभा चुनाव में इस बार दलीय भितरघात कई प्रत्‍याशियों के मजबूत किले को भेद सकता है।

जेएनएन, पटना। विधानसभा चुनाव में इस बार दलीय भितरघात कई प्रत्‍याशियों के मजबूत किले को भेद सकता है। बागी अलग से चुनौती बने हुए हैं। दोनों प्रमुख गठबंधनों के लिए ऐसे प्रत्‍याशियों से वोट बचाना बड़ी चुनौती होगी। अब देखना है कि ये इनसे कैसे पार पाते हैं। प्रत्‍याशियों की अधिक संख्‍या भी वोटों के बिखराव का कारण बन सकती है।

कैमूर के चारों सीटों पर भाजपा के लिए साख बचाने की चुनौती

कैमूर जिले की चार विधानसभा सीटों भभुआ, चैनपुर, मोहनिया और रामगढ़ के लिए 58 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। पिछली दफा कैमूर की चारों सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमाया था। इस बार कई सीटों पर अपनों की बगावत से पेच फंस सकता है। इसके कारण लड़ाई त्रिकोणात्मक दिख रही है। भभुआ सीट की बात करें तो यहां 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां दो बार राजद और एक बार लोजपा के टिकट पर विधायक रह चुके डॉ.प्रमोद सिंह जदयू छोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। 

कैमूर जिले से प्रत्याशी

भभुआ : 14 प्रत्याशी

भाजपा  : रिंकी रानी पांडेय

राजद : भरत बिंद

रालोसपा : वीरेंद्र कुशवाहा

निर्दलीय : डॉ. प्रमोद सिंह

चैनपुर : 19 प्रत्याशी

भाजपा : बृजकिशोर बिंद

कांग्रेस : प्रकाश सिंह

बसपा : मो जमां खां

निर्दलीय : नीरज

मोहनिया : 13 प्रत्याशी

भाजपा : निरंजन राम

राजद : संगीता कुमारी

रालोसपा : श्वेता सुमन

रामगढ़ : 12 प्रत्याशी

भाजपा : अशोक सिंह

राजद : सुधाकर सिंह

बसपा : अंबिका सिंह

रोहतास के गढ़ पर बागियों की नजर, मुश्किल होगा चुनावी समर

रोहतास जिले में विधानसभा की सात सीटें सासाराम, चेनारी, करगहर, दिनारा, काराकाट, डेहरी व नोखा हैं। इसके लिए कुल 116 प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हैं। पिछले चुनाव में महागठबंधन को छह जबकि एनडीए को महज एक सीट मिली थी। इस बार बगावत हावी है। महागठबंधन के दो विधायक जदयू का दामन थाम चुनाव मैदान में हैं। इस बार जदयू पांच व भाजपा दो सीटों पर जबकि महागठबंधन से राजद चार, कांग्रेस दो व भाकपा माले एक सीट पर चुनाव मैदान में है। लोजपा भी एनडीए से अलग होकर लड़ाई को त्रिकोणीय बनाने में लगी है। जदयू और भाजपा के बागी दूसरे दलों के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। कई निर्दलीय भी मुकाबले को धार देने में जुटे हैं।

जिले के प्रमुख प्रत्याशी

सासाराम विधानसभा: 20 प्रत्याशी

जदयू : अशोक कुमार

राजद : राकेश कुमार गुप्ता

लोजपा : रामेश्वर प्रसाद चौरसिया

चेनारी विधानसभा: 15 प्रत्याशी

जदयू : ललन पासवान

कांग्रेस : मुरारी गौतम

लोजपा : चंद्रशेखर पासवान

बसपा :श्याम बिहारी राम

-------

करगहर विधानसभा: 20 प्रत्याशी

जदयू : वशिष्ठ सिंह

कांग्रेस : संतोष मिश्र

लोजपा : राकेश कुमार सिंह

बसपा : उदय प्रताप सिंह

-------------------------

दिनारा विधानसभा: 19 प्रत्याशी

जदयू : जयकुमार सिंह

लोजपा : राजेंद्र सिंह

राजद : विजय मंडल

------------------------

काराकाट विधानसभा: 13 प्रत्याशी

भाजपा : राजेश्वर राज

भाकपा माले : अरुण कुमार

रालोसपा : मालती सिंह

----------------------------------

डेहरी विधानसभा: 14 प्रत्याशी

भाजपा : सत्यनारायण सिंह यादव

राजद : फतेह बहादुर सिंह

निर्दलीय : प्रदीप जोशी

-------------------------

नोखा:विधानसभा 15 प्रत्याशी

राजद : अनिता देवी

जदयू : नागेंद्र चंद्रवंशी

लोजपा : डॉ. कृष्ण कबीर

लखीसराय में बगावत के बीच त्रिकोणीय मुकाबला

लखीसराय जिले की दोनों विधानसभा सीटें सूर्यगढ़ा और लखीसराय के लिए कुल 37 प्रत्याशी मैदान में हैं। लखीसराय विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे 18 और सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे 19 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 7,02,985 मतदाता करेंगे। दलीय बगावत के कारण वोटों की सेंधमारी की पूरी संभावना दोनों क्षेत्र में है। दोनों सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबले के आसार दिख रहे हैं।

लखीसराय विधानसभा: 18 प्रत्याशी

1 विजय कुमार सिन्हा, भाजपा

2 अमरेश कुमार, कांग्रेस

3 फुलैना सिंह, निर्दलीय

4 सुजीत कुमार, निर्दलीय

---

सूर्यगढ़ा विधानसभा: 19 प्रत्याशी

1 प्रहलाद यादव, राजद

2 रामानंद मंडल, जदयू

3 गणेश कुमार, रालोसपा

मुंगेर में भितरघात से सहमे सूरमा, 59 प्रत्‍याशी डटे हैं मैदान में

मुंगेर जिले में विधानसभा की तीन सीटें हैं। इसके लिए 59 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें जमालपुर और तारापुर पर जदयू जबकि मुंगेर सीट पर राजद का कब्जा है। तीनों विधानसभा सीट को कई उम्मीदवार त्रिकोणात्मक और बहुकोणीय बना रहे हैं। तीनों विधानसभा क्षेत्र कुल 59 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जमालपुर से सूबे के ग्रामीण मंत्री शैलेश कुमार किस्मत आजमा रहे हैं।

----------

मुंगेर विधानसभा 15 उम्मीदवार

राजद : अविनाश कुमार विद्यार्थी

भाजपा : प्रणव कुमार

जमालपुर उम्मीदवार : 19 प्रत्याशी

जदयू : शैलेश कुमार

कांग्रेस : अजय कुमार सिंह

लोजपा : दुर्गेश कुमार सिंह

तारापुर :  25 प्रत्याशी

जदयू : मेवालाल चौधरी

राजद : दिव्या प्रकाश

chat bot
आपका साथी