Bihar Assembly Election 2020: आधी आबादी पर बड़ी जिम्मेदारी, सुरक्षा बल से लेकर कर्मी तक महिलाएं

बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार महिलाकर्मियों के कंधे पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। ड्यूटी में लगाए जाने वाले कर्मियों में एक तिहाई से अधिक महिलाएं हैं। 46 हजार 386 कर्मियों तैनाती की गई है। इनमें 33 हजार 552 पुरुष और 12 हजार 834 महिलाएं हैं।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 12:05 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 12:05 PM (IST)
Bihar Assembly Election 2020: आधी आबादी पर बड़ी जिम्मेदारी, सुरक्षा बल से लेकर कर्मी तक महिलाएं
इस बार महिलाकर्मियों के कंधे पर बिहार चुनाव की बड़ी जिम्मेदारी है।

श्रवण कुमार, पटना। विधानसभा चुनाव में इस बार महिलाकर्मियों के कंधे पर बड़ी जिम्मेदारी दी जा रही है। चुनावी ड्यूटी में लगाए जाने वाले कर्मियों में एक तिहाई से अधिक महिलाएं हैं। जिलाधिकारी कुमार रवि ने बताया कि चुनाव कार्य में 46 हजार 386 कर्मियों तैनाती की गई है। इनमें 33 हजार 552 पुरुष और 12 हजार 834 महिलाएं हैं। 3330 महिलाकर्मी शहरी बूथों पर और 3611 ग्रामीण बूथों पर प्रतिनियुक्त की जाएंगी। बताया गया कि 277 ऐसे बूथ बनाए जाएंगे, जिनमें चुनाव कराने वाले सुरक्षा बल से लेकर कर्मी तक महिलाएं होंगी। 1108 महिलाकर्मी इन बूथों पर प्रतिनियुक्त रहेंगी। 

महिलाकर्मियों की प्रतिनियुक्ति विधानसभावार  

मोकामा : 495 

बाढ़ : 629

बख्तियारपुर : 657

दीघा : 2037

बांकीपुर :1998

कुम्हरार :1007

पटना साहिब :548 

फतुहा : 637 

दानापुर : 807 

मनेर : 884 

फुलवारीशरीफ : 802 

मसौढ़ी: 869 

पालीगंज : 591 

बिक्रम :  876 

अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे कार्यालय  

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि चुनाव कार्य को देखते हुए सभी कार्यालय अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे। सामान्य कार्य दिवस की तरह ही कार्यों का निष्पादन किया जाएगा। 

प्रशिक्षण के लिए बनाया गया शिड्यूल

चुनाव कार्य में तैनात किए गए कॢमयों को समुचित प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए शिड्यूल तैयार कर लिया गया है। प्रथम चरण के कार्य में प्रतिनियुक्त होने वाले कॢमयों का प्रशिक्षण छह से 11 अक्टूबर तक होगा। चुनाव ड्यूटी करने से असमर्थ एवं लाचार होने का दावा करने वालों को मेडिकल बोर्ड 11 एवं 12 अक्टूबर को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में जांच करेगी। द्वितीय ट्रेनिंग 19 से 21 अक्टूबर तक होगा। 10 स्कूलों में होगा प्रशिक्षण  मतदान पदाधिकारियों, माइक्रो ऑब्जर्वर, गश्ती दल, वीडियोग्राफर, कैमरा पर्सन के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण एक अक्टूबर से 10 विद्यालयों में दिया जाएगा। 

राजनीतिक गतिविधियों के लिए मिलर स्कूल 9 स्थल चयनित 

राजनीतिक गतिविधियों के लिए  मिलर स्कूल मैदान, वेटनरी कॉलेज , गर्दनीबाग स्टेडियम, मोइनुल हक स्टेडियम, पटना कॉलेज ग्राउंड, साइंस कॉलेज ग्राउंड, शाखा मैदान, पाटलिपुत्र मैदान, विवेकानंद पार्क कंकड़बाग का चयन किया गया है। 

chat bot
आपका साथी