बिहार भाजपा की नई कोर कमेटी से सीपी ठाकुर बाहर, कई बड़े चेहरों को मिली जगह

पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने इससे संबंधित सूची भी जारी कर दी है। डा. सीपी ठाकुर कोर कमेटी से बाहर कर दिए गए हैं। कोर कमेटी में 18 सदस्य बनाए गए हैं और दो विशेष आमंत्रित सदस्य। प्रदेश चुनाव समिति में 15 सदस्य बनाए गए हैं।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 09:51 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 06:52 AM (IST)
बिहार भाजपा की नई कोर कमेटी से सीपी ठाकुर बाहर, कई बड़े चेहरों को मिली जगह
बिहार इकाई की कोर कमेटी और चुनाव समिति पर मुहर लगा दी गई।

राज्य ब्यूरो, पटना : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार इकाई की कोर कमेटी और चुनाव समिति पर गुरुवार को मुहर लगा दी। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने इससे संबंधित सूची भी जारी कर दी है। डा. सीपी ठाकुर कोर कमेटी से बाहर कर दिए गए हैं। कोर कमेटी में 18 सदस्य बनाए गए हैं और दो विशेष आमंत्रित सदस्य। प्रदेश चुनाव समिति में 15 सदस्य बनाए गए हैं। इसके अलावा एक पदेन सदस्य और दो विशेष आमंत्रित सदस्य भी बनाए गए हैं।

- कोर कमेटी में तारकिशोर प्रसाद, नवल किशोर यादव, जनक राम, सम्राट चौधरी को मिली जगह - चुनाव समिति की भी हुई घोषणा, उसके अधिसंख्य सदस्य कोर कमेटी में भी शामिल

कोर कमेटी में इन नेताओं को मिली जगह

कोर कमेटी में प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल, उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधामोहन सिंह, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और नित्यानंद राय, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को जगह मिली है। केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन, खान एवं भू-तत्व मंत्री जनक राम, पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री प्रेम कुमार और नंदकिशोर यादव, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया, नवल किशोर यादव और राजेंद्र प्रसाद गुप्ता भी कोर कमेटी के सदस्य बनाए गए हैं। विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ व सह प्रभारी हरीश द्विवेदी को लिया गया है।

चुनाव समिति में जगह पाने वाले नेता

चुनाव समिति में संजय जायसवाल, तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, राधामोहन सिंह, गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, अश्विनी चौबे, रविशंकर प्रसाद, सुशील मोदी, नंदकिशोर यादव, प्रेम कुमार, मंगल पांडेय, भीखू भाई दलसानिया, प्रेम रंजन पटेल, जनक राम को रखा गया है। वहीं पदेन सदस्य के तौर पर लाजवंती झा और विशेष आमंत्रित सदस्य की सूची में नागेंद्र नाथ एवं हरीश द्विवेदी के नाम हैं। 

chat bot
आपका साथी