चिराग के भाई लोजपा सांसद प्रिंस राज को दुष्कर्म मामले में बड़ी राहत, दिल्ली की कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

लोजपा सांसद प्रिंस राज को दिल्ली की कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। दुष्कर्म मामले में बिहार की समस्तीपुर लोकसभा के एमपी को अग्रिम जमानत मिल गई है। कोर्ट ने कहा है कि प्रिंस को मामले में पुलिस की मदद करनी होगी।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 03:34 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 03:34 PM (IST)
चिराग के भाई लोजपा सांसद प्रिंस राज को दुष्कर्म मामले में बड़ी राहत, दिल्ली की कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत
लोजपा सांसद चिराग पासवान और प्रिंसराज। जागरण आर्काइव।

जागरण टीम, पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) सांसद प्रिंस राज को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शनिवार को बड़ी राहत दी है। दुष्कर्म मामले में बिहार की समस्तीपुर लोकसभा के एमपी को अग्रिम जमानत मिल गई है। कोर्ट ने चिराग पासवान के चचेरे भाई प्रिंस से कहा है कि वह जांच में पुलिस की मदद करेंगे। बता दें एलजेपी सांसद के खिलाफ एक युवती ने नशा देकर दुष्‍कर्म करने का आरोप लगाया था। नई दिल्‍ली के कनाट प्‍लेस थाने में लड़की ने एफआइआर दर्ज कराई थी। युवती के एफआइआर दर्ज कराने के चार महीने पहले प्रिंस ने उसके खिलाफ ब्लैकमेल करने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करा दी थी। प्रिंस ने लड़की के मंगेतर पर भी पैसे मांगने का आरोप लगाया था। इस मामले में लोजपा सांसद चिराग पासवान पर साक्ष्य छिपाने का आरोग युवती ने लगाया था। 

बता दें कि बीते मंगलवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला सुनाने से इनकार कर दिया था। न्यायाधीश एमके नागपाल ने केंद्रीय मंत्री रहे रामविलास पासवान के भतीजे प्रिंस राज मामले से खुद को अलग कर लिया था। मामले में एलजेपी सांसद प्रिंस राज ने आरोप लगाने वाली युवती के खिलाफ पहले ही ब्‍लैकमेल करने का मामला दर्ज कराया था। प्रिंसराज ने कहा था कि युवती उनसे एक करोड़ रुपये मांग रही थी, उन्होंने उसे ढाई लाख रुपये दे भी दिए थे। 

इंटरनेट मीडिया के माध्यम से हुआ था परिचय

साल 2019 के लोकसभा चुनाव के समय युवती लोक जनशक्ति पार्टी से जुड़ी थी। प्रिंस राज से उसका परिचय इंटरनेट मीडिया के माध्यम से हुआ था। युवती का आरोप था है कि साल 2020 के मार्च महीने में प्रिंस ने उसे वेस्टर्न कोर्ट में बुलाया था। वहीं नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। युवती ने कहा था कि प्रिंस ने उसके साथ कई बार ये काम किया था। वहीं प्रिंस ने लड़की और उसके मंगेतर पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था

chat bot
आपका साथी