बिहार में बड़ी वारदातः सिवान में दशहत फैलाने के लिए चार को मारी गोली, दो की मौत

बिहार के सिवान में गुरुवार को बड़ी वारदात हो गई। रामप्रीत मोड़ पर दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने चार लोगों को गोली मार दी। घटना में दो की मौत हो गई है जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 03:21 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 03:21 PM (IST)
बिहार में बड़ी वारदातः सिवान में दशहत फैलाने के लिए चार को मारी गोली, दो की मौत
सिवान में वारदात के बाद जांच करने पहुंची पुलिस।

जाटी,सिवान: सिवान के महाराजगंज शहर के राजेंद्र चौक से अनुमंडल अस्पताल के बीच बाइक सवार तीन बदमाशों ने गुरुवार की दोपहर दिनदहाड़े दहशत फैलाने के लिए चार लोगों को गोली ताबड़तोड़ गोली मार दी। इसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बदमाश फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर भगदड़ मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। गोली लगने से घायल दो व्यक्तियों को अनुमंडल अस्पताल  लाया गया जहां चिकित्सकों ने  सदर अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए भेज दिया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण दोनों घायलों को पटना रेफर कर दिया।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान दारौंदा थाना क्षेत्र के रूकुंदीपुर निवासी अरमान अंसारी तथा जीबी नगर थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया निवासी सुदामा यादव के रूप में हुई। दोनों को अपराधियों ने सिर में गोली मारी थी।  घायल  रघुनाथपुर थाना क्षेत्र निखती कला निवासी अशोक पटेल तथा महाराजगंज थाना क्षेत्र के बंगरा निवासी मनीष कुमार हैं। सूचना के बाद मामले की जांच को एसपी अभनिव कुमार भी जांच को पहुंचे। एसपी ने एसआइटी गठित कर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी का निर्देश दिया है।। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार की दोपहर में एक अपाची बाइक पर सवार तीन बदमाश  राजेंद्र चौक के आगे केनरा बैंक समीप से सुदामा यादव को सिर में गोली मार दी। इसके बाद वहां मौजूद अरमान को भी अपराधियों ने सिर में गोली मार दी। बदमाशों की धरपकड़ के लिए उनकी तरफ जब लोग बढ़े तो उन्होंने सामने जो आया उसे अपनी गोली का शिकार बनाना शुरू कर दिया। फायङ्क्षरग की आवाज सुनकर बाजार में आये लोग अपने अपने घर को भागने लगे। इससे बाजार में सन्नाटा पसर गया।  खबर प्रेषण तक किसी भी बदमाश की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। 

chat bot
आपका साथी