जदयू पंचायती राज प्रकोष्ठ में हुआ बड़ा बदलाव, बिहार में प्रदेश स्‍तर पर नए पदाधिकारियों की सूची जारी

Bihar Politics बिहार में पंचायत चुनाव से ठीक पहले जदयू ने पंचायती राज प्रकोष्‍ठ में बड़ा बदलाव किया है। जदयू पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राधाचरण साह ने रविवार को प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की सूची जारी की। कमेटी में पहली बार महिलाओं को भागीदारी दी गई है।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 07:35 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 07:35 AM (IST)
जदयू पंचायती राज प्रकोष्ठ में हुआ बड़ा बदलाव, बिहार में प्रदेश स्‍तर पर नए पदाधिकारियों की सूची जारी
जदयू पंचायती राज प्रकोष्‍ठ में हुआ बदलाव। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, राज्य ब्यूरो। Bihar Politics: बिहार में पंचायत चुनाव से ठीक पहले जदयू ने पंचायती राज प्रकोष्‍ठ में बड़ा बदलाव किया है। जदयू पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राधाचरण साह ने रविवार को प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की सूची जारी की। कमेटी में पहली बार महिलाओं को भागीदारी दी गई है। साह ने बताया कि प्रकोष्ठ की नई टीम में 20 उपाध्यक्ष, 56 महासचिव, 62 सचिव, एक कोषाध्यक्ष और तीन प्रवक्ताओं को शामिल किया गया है। पंचायती राज प्रकोष्‍ठ में यह बदलाव संगठन को गांवों तक सक्रिय करने के लिए अहम माना जा रहा है। प्रकोष्‍ठ के नए पदाधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है।

नई सूची में इन नामों को मिली जगह

नई सूची में डा. विनोद कुमार सिंह यादव, डा. हिंगमणि,  राकेश कुमार सिंह, अरविंद कुमार वर्मा, अजय कुमार, संजय कुमार सिंह, पुष्पा कुशवाहा, डा. राजेंद्र प्रसाद सिंह, रामधनी भारती, आनंद रजक, प्रेमलता, रामानंद गुप्ता, सरिता देवी, मिथिलेश यादव, अनारो देवी, डा. अशरफ, देवेंद्र साह, संजय कुमार सिंह, शंभु प्रसाद गुप्ता तथा संजीव कुमार गुप्ता को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस सूची में शाहाबाद क्षेत्र को अच्‍छा प्रतिनिधित्‍व मिला है। इस इलाके में बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए का प्रदर्शन सबसे अधिक निराशाजनक रहा था। जदयू को तो इस इलाके के चार जिलों में एक भी सीट नहीं मिली।

जदयू कलमजीवी प्रकोष्ठ करेगा ललन सिंह का स्वागत

जदयू कलमजीवी प्रकोष्ठ की रविवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में यह तय किया गया कि प्रकोष्ठ की ओर से जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के अभिनंदन के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया जाएगा। बैठक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डा. प्रभात चंद्रा की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत भी किया गया। बैठक का संचालन प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव चेतन थिरानी ने किया। वर्णभूषण लाल, प्रवीण सक्सेना, दीपक कुमार सिन्हा व अनुराग समरूप भी इस मौके पर मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी