बिहारः नालंदा में शादी के दौरान छज्जा गिरने से दो बच्चों की मौत, दबने से दूल्हा-दुल्हन समेत 24 घायल

नालंदाः बिंद थाना क्षेत्र के अमावां गांव में शाम समारोह के दौरान घर का छज्जा गिर गया। छज्जे पर खड़ी महिलाएं और नीचे खड़े लोग मलबे में दब गए। जिसमें दो की मौत हो गई। जबकि बड़ी संख्या में बच्चे घायल हैं।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 12:29 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 12:29 PM (IST)
बिहारः नालंदा में शादी के दौरान छज्जा गिरने से दो बच्चों की मौत, दबने से दूल्हा-दुल्हन समेत 24 घायल
नालंदा में छज्जा गिरने के बाद जुटे लोग।

संवाद सूत्र, बिंद: बिहार के नालंदा जिले में शुक्रवार की देर रात बड़ा हादसा हो गया। बिंद थाना क्षेत्र के अमावां गांव में शादी समारोह के दौरान घर का छज्जा गिर गया। छज्जे पर खड़ी महिलाएं और नीचे खड़े लोग मलबे में दब गए। घटना में अमावां निवासी मधू बिंद के 12 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार व कोरमा थाना के गगौर निवासी जागरूप बिंद के 10 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार की मौत हो गई। जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्थावां के विभिन्न अस्पतालों मे भर्ती कराया गया। मृतक शिवम अपने फूफेरी बहन की शादी समारोह मे भाग लेने के लिए परिजनों के साथ अमावां गांव आया था।

उप मुखिया सुधीर कुमार ने बताया जाता कि अमावां निवासी रामभजन जमादार की पुत्री की शादी की बारात हरनौत थाना के किचनी गांव से आनेवाली थी। बारात आने के पहले शादी समारोह कि रस्में निभाई जाने दौरान घर के दरवाजे पर कुछ लोग नाच रहे थे। वहीं कुछ लोग घर के छज्जे पर चढ़कर नाच देख रहे थे। इसी दौरान अचानक छज्जा गिर जाने से 24 लोग मलबे से दबकर घायल हो गए। घायलों में संदीप की हालत गंभीर बताई जाती है। उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। वहीं कुछ घायलों का इलाज गांव के निजी अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद शादी का माहौल गम में तब्दील हो गया ।

घायलों में फेकनी कुमारी (10) पिता बंधू चौहान, शिव चौहान (8) पिता भीम चौहान, साजन कुमार (6) पिता टेंपु बिंद, राजू कुमार (8) पिता छोटू बिंद, संतोष कुमार (12) पिता रामजन्म बिंद, ललिन्द्र कुमार (9) पिता मनोज बिंद, टुन्ना कुमार (10) पिता श्रीचंद बिंद, गोलू कुमार (6) पिता मधू चौहान, अजीत कुमार (12) पिता सिकंदर जमादार, कल्लू कुमार (11) पिता द्वारिक जमादार, संजीव कुमार पिता मंटू चौहान, पार्वती देवी पति परशुराम बिंद, राधिका कुमारी पिता अर्जुन जमादार, मंजू देवी पति बाली बिंद, अभिषेक राज पिता सिकंदर जमादार, संदीप कुमार पिता मंटू बिंद गंभीर जख्मी, टुनटुन जमादार पिता श्रीचंद जमादार, सरस्वती कुमारी पिता रूदल बिंद गांव जाना, संतोष बिंद पिता भजन बिंद, जमुनी देवी पति श्रीचंद बिंद, शिव कुमार पिता भीम बिंद, आरती देवी, कारी देवी, सुमंगली देवी, संजय कुमार, बंधन कुमार, सुगिया देवी, शांति देवी शामिल हैं। थानाध्यक्ष अभय कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।

chat bot
आपका साथी