निरहुआ को छोड़ आम्रपाली अब लगाएंगी खेसारी संग ठुमके, इस फिल्म में दोनों दिखेंगे साथ

निर्माता प्रदीप के शर्मा भोजपुरी फिल्म आशिकी लेकर आ रहे हैं जिसके लिए उन्होंने भोजपुरी की यू-ट्यूब सेंसेशन आम्रपाली दुबे को साइन कर लिया। प्रदीप की इस फिल्म में खेसारीलाल यादव लीड रोल में हैं। खेसारी के अपोजिट पहली बार आम्रपाली दुबे फुल लेंथ की फिल्म में नज़र आएंगी।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 03:42 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 04:06 PM (IST)
निरहुआ को छोड़ आम्रपाली अब लगाएंगी खेसारी संग ठुमके, इस फिल्म में दोनों दिखेंगे साथ
भोजपुरी कलाकार खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे।

पटना, जेएनएन। नाइंटीज के दशक की ब्लॉकबस्टर बॉलीवुड फिल्म 'आशिकी' किसे याद नहीं होगी। अब इसी टाइटल से बाबा मोशन पिक्चर्स प्रा. लि. के बैनर तले निर्माता प्रदीप के शर्मा अपनी नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। इसकी जानकारी उन्होंने अपने फेसबुक एकाउंट से दी है। उन्होंने लिखा है कि वे जल्द ही भोजपुरी फिल्म 'आशिकी' लेकर आ रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने भोजपुरी की यू-ट्यूब सेंसेशन आम्रपाली दुबे को साइन कर लिया। प्रदीप की इस फिल्म में खेसारीलाल यादव लीड रोल में हैं, जिनके अपोजिट पहली बार आम्रपाली दुबे फुल लेंथ की फिल्म में नज़र आएंगी। यानी दिनेशलाल निरहुआ को छोड़ आम्रपाली दुबे अब खेसारीलाल यादव के साथ ठुमके लगाती नजर आने वाली हैं। 

पराग पाटिल करेंगे फिल्म का निर्देशन

प्रदीप शर्मा ने ये भी बताया कि उनकी इस फिल्म का निर्देशन पराग पाटिल ही करेंगे, जो उनकी एक महत्वपूर्ण फ़िल्म लिट्टी चोखा भी कर चुके हैं। फिल्म की शूटिंग प्रयागराज, यूपी में होगी। उन्होंने बताया कि फिल्म के प्री प्रोडक्शन का काम पूरा हो चुका है और हम इसी महीने पांच मार्च से फिल्म की शूटिंग में लग जाएंगे। उन्होंने बताया कि फिल्म के बारे में और सूचना जल्द ही वे पत्रकारों को देंगे। बता दें कि खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे पहली बार किसी फिल्म से एक साथ नजर आएंगे। इसके पहले वो एक-दो आइटम सॉन्ग में एक साथ जरूर दिखे थे, मगर किसी फिल्म में पहली बार एक साथ काम करेंगे। 

नौ अप्रैल को रिलीज होगी खेसारी की 'लिट्टी चोखा'

गौरतलब है कि बाबा मोशन प्रा. लि. के बैनर तले बनकर तैयार बिहार और उत्तर प्रदेश के दलित, उत्‍पीड़ित और पिछड़ी जातियों के शोषण को उजागर करने वाली सुपर स्टार खेसारीलाल यादव की भोजपुरी फिल्म 'लिट्टी चोखा'  नौ अप्रैल को सिनेमा घरों में होगी, जिसके निर्माता प्रदीप के शर्मा और निर्देशक पराग पाटिल हैं।

chat bot
आपका साथी