भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के सपने में आ रहा 'फलनवा के बेटा' जमकर की अपने लव की तारीफ

Bihar Entertainment News भोजपुरी सेंसेशन अक्षरा सिंह के सपने में कौन आता है इसका खुलासा अक्षरा सिंह ने इशारों-इशारों में अपने गाने में कर दिया। गाने के जरिये अक्षरा ने अपने लव के बारे में जमकर तारीफ की है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 04:21 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 04:21 PM (IST)
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह  के सपने में आ रहा 'फलनवा के बेटा' जमकर की अपने लव की तारीफ
भोजपुरी कलाकार अक्षरा सिंह ने अपने सपने का खुलासा किया है।

पटना, जेएनएन। भोजपुरी कलाकार अक्षरा सिंह के सपने में कौन आता है, इसका खुलासा अक्षरा सिंह ने इशारों-इशारों में अपने गाने में कर दिया। अक्षरा ने अपने नए रिलीज गाने में कहा है कि 'फलनवा के बेटा सपनवा में आता है'। गाने के जरिये अक्षरा ने अपने लव के बारे में जमकर तारीफ की है, जिसमें उन्होंने कहा कि उनका नींद, सुख, चैन सब 'फलनवा का बेटा' ने छीन लिया और अक्षरा उसकी दीवानी हो गई हैं। गाने को बड़ी संख्या में लोग पसंद भी कर रहे हैं। यू-ट्यूब पर अब तक इसे लाखों बार देखा जा चुका है। 

अक्षरा सिंह ने खुद गाया है 'फलनवा के बेटा सपनवा में आता है'

अक्षरा का यह नया गाना 'फलनवा के बेटा सपनवा में आता है' 'वेद एंटरटेनमेंट के यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। इस गाने को अक्षरा सिंह ने गाया है, और इसमें म्यूजिक प्रियांशु सिंह का है। लिरिक्स विक्की विशाल और शिव कुमार का है। वीडियो डायरेक्टर आर्यन देव हैं। अक्षरा ने इस गाने को लेकर कहा कि यह गाना मिजाज खुश कर देने वाला है। खास कर उन कपल्स के लिए जिसके बारे में खुल कर तो नहीं कह सकते, लेकिन इशारों में सब कुछ कहा जा सकता है।

लाखों लोग देख चुके हैं अक्षरा का गाना

अक्षरा कहती हैं कि यह गाना लोगों के दिल को छूने वाला है। यही वजह है कि इस गाने को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। अक्षरा सिंह ने कहा कि मैं अपने चाहने वालों से अपील करती हूं कि अगर आपको यह गाना पसंद आ रहा है तो आप अपने ऐसे सभी दोस्तों के बीच इसको शेयर करें। गाना उन्हें भी खूब पसंद आएगा। अपने नए गाने से भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को काफी उम्मीदें हैं। रिलीज के साथ ही 'फलनवा के बेटा सपनवा में आता है' हो को काफी बेहतर रिस्पॉस भी मिल रहा है। 

chat bot
आपका साथी