नीतीश कुमार के ट्विटर पर वीडियो टैग होने से सुर्खियों में आईं दादी-पोती से मिलने पहुंचीं अक्षरा सिंह

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह शनिवार को नालंदा जिले के करायपरसुराय प्रखंड के दीरीपर गांव पहुंची जहां वृद्ध महिला कौशल्या देवी और उनकी आठ वर्षीय पोती सपना कुमारी से मिलीं। अक्षरा ने वहां जाकर हालात का जायजा लिया और फिर दादी-पोती को आर्थिक मदद दी।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 02:55 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 02:55 PM (IST)
नीतीश कुमार के ट्विटर पर वीडियो टैग होने से सुर्खियों में आईं दादी-पोती से मिलने पहुंचीं अक्षरा सिंह
नालंदा में कौशल्या देवी से मिलतीं भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह।

जागरण टीम, पटना। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह शनिवार को नालंदा जिले के करायपरसुराय प्रखंड के दीरीपर गांव पहुंचीं, जहां वृद्ध महिला कौशल्या देवी और उनकी आठ वर्षीय पोती सपना कुमारी से मिलीं। अक्षरा ने वहां जाकर हालात का जायजा लिया और फिर दादी-पोती को आर्थिक मदद दी। अक्षरा ने वृद्ध महिला के इस हाल को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। बता दें कि दो दिन पहले दादी-पोती का शौचालय में रहने से जुड़ा एक वीडियो सीएम नीतीश कुमार के ट्विटर पर टैग किया गया था। डीएम के निर्देश पर हिलसा एसडीओ राधाकांत अधीनस्थों को लेकर महिला के घर पहुंचे। वहां देखा कि दादी व पोती अपने टूटे-फूटे खपरैल कमरे में सो रही थीं।

अक्षरा के पहुंचने पर महिला अपनी पोती के साथ शौचालय के गेट पर बैठी थीं। कहा, झोपड़ी रहने लायक नहीं है। दो दिन से हो रही बारिश में खपरैल छत चारों ओर से टपक रही है। इस कारण शौचालय की छत के नीचे सिर छुपाने को बैठी हैं। यह सुनकर अक्षरा ने भरोसा दिया कि आपका घर मैं बनवाऊंगी और तत्काल लिफाफे में बंद कुछ नगद रुपए महिला के हाथों में दे दिए। इतना अपनापन पाकर कौशिल्या भावुक हो गईं और आंखों से आंसू छलक पड़े। अक्षरा ने सपना की पढ़ाई-लिखाई का जिम्मा उठाने का भरोसा दिया। कहा, जब जरूरत हो मेरे मोबाइल पर सीधे कॉल करें, हर मदद पहुंच जाएगी। मौके पर नेतागिरी झाड़ रहे एक युवक को भी अक्षरा ने फटकार लगाई। अक्षरा ने कहा कि मुझे इस बूढ़ी मां के बारे में जानकारी इंटरनेट मीडिया के जरिये मिली थी। यह जानकर बेहद दुख हुआ कि एक बूढ़ी मां के पास घर नहीं है। करीब 15 मिनट ठहरने के बाद अक्षरा लौट गईं।  

शौचालय में रहने की कही गई थी बात

बता दें कि 10 जून को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ट्विटर अकाउंट पर एक वृद्ध महिला और बच्ची का शोचालय में रहने से संबंधित वीडियो पोस्ट किया गया था। जानकारी होने पर जब प्रशासनिक टीम पहुंची तो वृद्धा और बच्ची अपने टूटे-फूटे खपरैल कमरे में सो रही थीं। उन दोनों के शौचालय में रहने की बात गलत पाई गई। दोनों दादी-पोती हैं। गरीबी के बावजूद महिला को पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिलने पर एसडीओ ने कड़ा एतराज जताया। कौशिल्या देवी के अनुसार उनके पति शिवनंदन प्रसाद की मृत्यु करीब 20 साल पूर्व हो गई है। वहीं चार बेटों में से दो का निधन हो चुका है। अब दादी-पोती ही एक-दूसरे का सहारा हैं।

chat bot
आपका साथी